सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ग्राम खजोना की गौशाला में गंभीर अनियमितताओं, गौमांस पाए जाने तथा शिकायतकर्ताओं को दी गई धमकी के संबंध में जांच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रार्थना-पत्र।

 
 ग्राम व पंचायत खजोना, ब्लॉक बालामऊ, तहसील संडीला, जिला हरदोई में संचालित गौशाला की स्थिति अत्यंत चिंताजनक एवं अमानवीय पाई गई है।

हम लोग गौशाला की स्थिति का निरीक्षण करने हेतु वहां पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गौशाला परिसर में अत्यधिक गंदगी व्याप्त है तथा वहां लगभग 7–8 गौ माताओं का मांस खुले में गौशाला के अंदर पड़ा हुआ था, जो अत्यंत गंभीर एवं आपत्तिजनक स्थिति है। यह स्थिति गौवंश संरक्षण से संबंधित सरकारी नियमों एवं व्यवस्थाओं का स्पष्ट उल्लंघन प्रतीत होती है।

जब इस संबंध में ग्राम प्रधान शतनु मियां से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया तो उनके पुत्र आजम खान द्वारा हमारे साथ अत्यंत अशोभनीय एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बहस की गई। साथ ही हमें जान से मारने की धमकी दी गई तथा यह कहा गया कि “यहां पुलिस भी नहीं आती, तुम लोग क्या कर लोगे।”

इसके अतिरिक्त जब हम लोग इस घटना का वीडियो साक्ष्य के रूप में रिकॉर्ड कर रहे थे, उस दौरान हमारे मोबाइल फोन छीनने का भी प्रयास किया गया, जिससे स्पष्ट होता है कि साक्ष्य को नष्ट करने का प्रयास किया गया।

महोदय, उक्त घटनाक्रम अत्यंत गंभीर है तथा गौशाला में गौवंश की सुरक्षा, स्वच्छता एवं देखरेख की व्यवस्थाएं पूर्णतः विफल दिखाई देती हैं।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि उक्त प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही गौशाला की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता एवं गौवंश की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाने की कृपा करें। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सक्षम शुक्ला जी जिला अध्यक्ष पवन सिंह जी बाकी तमाम कार्यकर्ता हरदोई जिला के मौजूद थे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुहल्ले में नाचने की बात को लेकर युवकों के बीच जानलेवा हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस ने निकली जुलूस रैली

 ग्राम संकरा*घटना के चंद घंटे के भीतर सभी 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*  साइस वाणी न्यूज  लोकेश गायकवाड़   धरसीवां (संकरा) प्रार्थी मयंक साहू, निवासी ग्राम सांकरा थाना धरसींवा ने पुलिस चौकी सिलतरा/थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04.03.2026 को होली त्यौहार के दौरान दोपहर लगभग 02ः00 बजे वह अपने छोटे भाई शिखर साहू, चचेरे भाई दिपांशु साहू, मोहनिश साहू तथा गिरीराज साहू के साथ बजरंग चौक में होली खेल रहा था। उसी समय गांव का हिम्मत मनहर अपने साथियों लोकेश्वर घृतलहरे, हरीश डहरिया एवं कोमल मनहर के साथ वहां आया और वे लोग भी उनके साथ नाचने लगे। नाचते समय उक्त लोग प्रार्थी के छोटे भाई शिखर साहू के साथ धक्का-मुक्की करने लगे जिस पर शिखर साहू ने उन्हें आराम से नाचने के लिए कहा, तो वे लोग विवाद करने लगे। तब प्रार्थी ने सभी को समझा-बुझाकर वहां से भेज दिया। शाम लगभग 05ः00 बजे प्रार्थी का चचेरा भाई मोहनिश साहू आकर बताया कि हिम्मत मनहर अपने साथियों के साथ शिखर साहू के साथ मारपीट कर रहा है। प्रार्थी तुरंत मौके पर गया देखा कि लोकेश्वर घृतलहरे, ...

खरसिया ब्लॉक के ग्राम परसकोल में युवक की मौत, सक के घेरे में खरसिया पुलिस ने पाच लोग को लिया हिरासत*

 खरसिया ग्राम परसकोल में शनिवार रात करीब 7 बजे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनिल चौहान के रूप में हुई है जिसका उम्र 30, साल बताया जा रहा हय जो अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य बताया जा रहा है। परिवार में उसकी मां और तीन बहनें हैं। परिजनों के अनुसार, रात में कुछ लोग अनिल को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। कुछ देर बाद झगड़े जैसी आवाजें सुनाई दीं, लेकिन देर रात तक अनिल घर वापस नहीं लौटा। सुबह जब उसकी बहन शौच के लिए बाहर निकली तो उसने देखा कि गांव का ही एक व्यक्ति, मोतीलाल सिदार, खेत की ओर से आ रहा था और उसे देखकर भागने लगा। शक होने पर जब बहन खेत की ओर गई तो वहां अनिल की लाश पड़ी मिली। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना खरसिया के प्रभारी राजेश जांगड़े मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। जांच के दौरान संदेह के घेरे में आए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि डॉग स्क्वायड की मदद से एक संदिग्ध, मोतीलाल सिदार, की पहचान की ग...

खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

     रायगढ़, 3 मार्च । खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक की अंधी हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मृतक की पहचान अनिल कुमार चौहान (35 वर्ष), पिता स्व. प्यारेलाल चौहान, निवासी ग्राम परासकोल* के रूप में हुई है।             घटना की सूचना मिलते ही शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के निर्देशन पर एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े, एफएसएल यूनिट, साइबर थाना स्टाफ एवं डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक के शरीर पर पेट, गले एवं अन्य स्थानों पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए।                                  अरोपी            मृतक की बहन खुशबू चौहान ने बताया कि रात में सड़क की ओर से हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनाई दी थी, किंतु ध्यान नहीं दिया गया। अगले दिन सुबह खेत में शव मिलने की सूचन...