सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्वच्छ भारत मिशन को जनआंदोलन बनाने की दिशा में पहल, पुसौर के गांवों में स्वच्छता जागरूकता अभियान तेज



*राज्य सलाहकार श्रीमती मोनिका सिंह ने बेलपाली, जकेला सहित कई ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण:-

*ग्रामीणों ने लिया गीला-सूखा कचरा अलग करने का संकल्प, स्वच्छ व स्वस्थ गांव बनाने का संदेश:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 10 मार्च 2026। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य स्तर से पहुंची स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने पुसौर विकासखण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर स्वच्छता गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
भ्रमण के दौरान राज्य सलाहकार सिंह ने ग्राम पंचायत बेलपाली, जकेला, सुकुलभठली, कोसमंदा एवं बड़े हल्दी में संचालित स्वच्छता कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने गांवों में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था, स्वच्छता संबंधी गतिविधियों तथा सामुदायिक सहभागिता की स्थिति का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, स्वच्छग्राहियों, स्वच्छता दीदियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद करते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने से उसके बेहतर प्रबंधन के साथ-साथ जैविक कचरे का उपयोग खाद के रूप में भी किया जा सकता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छ गांव के निर्माण में भी मदद मिलती है। उन्होंने नियमित कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने तथा कचरे के पुनः उपयोग के तरीकों के बारे में भी जानकारी साझा की।
इस अवसर पर स्वच्छता कार्यों से जुड़े स्वच्छग्राही, स्वच्छता दीदी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, ग्रामीणजन, सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। राज्य सलाहकार ने स्वच्छता कार्यों में सक्रिय रूप से लगे कर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए उनसे संबंधित मानदेय भुगतान की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी तथा कार्यों को नियमित और प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे अपने घरों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करेंगे तथा उसके वैज्ञानिक और उचित प्रबंधन में सहयोग करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजना नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है और सभी के सामूहिक प्रयास से ही गांवों को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाया जा सकता है।
भ्रमण के दौरान जिले से सहायक परियोजना अधिकारी वीरेन्द्र सिंह राय, जिला सलाहकार हीरा सिंह, ब्लॉक सेनिटेशन ऑफिसर श्रीमती राधिका पटेल तथा मनरेगा के तकनीकी सहायक भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया।
जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने तथा गांवों को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रकार के निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार हो रहा है और लोग सक्रिय रूप से स्वच्छता अभियान से जुड़ रहे हैं।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुहल्ले में नाचने की बात को लेकर युवकों के बीच जानलेवा हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस ने निकली जुलूस रैली

 ग्राम संकरा*घटना के चंद घंटे के भीतर सभी 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*  साइस वाणी न्यूज  लोकेश गायकवाड़   धरसीवां (संकरा) प्रार्थी मयंक साहू, निवासी ग्राम सांकरा थाना धरसींवा ने पुलिस चौकी सिलतरा/थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04.03.2026 को होली त्यौहार के दौरान दोपहर लगभग 02ः00 बजे वह अपने छोटे भाई शिखर साहू, चचेरे भाई दिपांशु साहू, मोहनिश साहू तथा गिरीराज साहू के साथ बजरंग चौक में होली खेल रहा था। उसी समय गांव का हिम्मत मनहर अपने साथियों लोकेश्वर घृतलहरे, हरीश डहरिया एवं कोमल मनहर के साथ वहां आया और वे लोग भी उनके साथ नाचने लगे। नाचते समय उक्त लोग प्रार्थी के छोटे भाई शिखर साहू के साथ धक्का-मुक्की करने लगे जिस पर शिखर साहू ने उन्हें आराम से नाचने के लिए कहा, तो वे लोग विवाद करने लगे। तब प्रार्थी ने सभी को समझा-बुझाकर वहां से भेज दिया। शाम लगभग 05ः00 बजे प्रार्थी का चचेरा भाई मोहनिश साहू आकर बताया कि हिम्मत मनहर अपने साथियों के साथ शिखर साहू के साथ मारपीट कर रहा है। प्रार्थी तुरंत मौके पर गया देखा कि लोकेश्वर घृतलहरे, ...

ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला की आत्महत्या के मामले में रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

  10 मार्च, रायगढ़। महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में तमनार पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाते हुए ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि गांव का एक युवक महिला को ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे प्रताड़ित होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया।          जानकारी के अनुसार थाना तमनार में मर्ग क्रमांक 09/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच की जा रही थी। मृतिका (उम्र 26 वर्ष) निवासी ग्राम सेमीजोर ने दिनांक 6 फरवरी की दोपहर अपने रसोई कमरे की मेन पाटी में गमछा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी*। घटना के बाद परिजनों ने महिला को जीवित समझकर फोर्टिस अस्पताल उर्जानगर तमनार लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। तमनार पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही, घटनास्थल निरीक्षण तथा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।       मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों ने पुलिस को मृतिका द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट तथा मोबाइल में सुरक्षित एक ऑडियो रिकॉर्डिंग प्र...

खरसिया में गरजे कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय चौहान, ब्लॉक उपाध्यक्ष धनंजय बायल बोले— भाजपा शासन में अपराध बेलगाम

खरसिया। खरसिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौहान ब्लॉक उपाध्यक्ष धनंजय बायल ने प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तेजी से हत्या, लूट, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, उससे आम जनता के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। संजय चौहान   ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराती नजर आ रही है। अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराध पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार सामने आ रही घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि कानून का डर अपराधियों के मन से खत्म होता जा रहा है। ऐसी स्थिति में सरकार को तत्काल सख्त कदम उठाते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। संजय चौहान ने कहा कि जनता की सुरक्षा किसी भी सरकार की पहली और सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। अगर समय रहते सरकार ने अपराध पर लगाम नहीं लगाई...