प्रयागराज l अखिल भारतीय अग्नि शिखा मंच के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह पर महिला सशक्तिकरण , काव्य पाठ तथा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रयागराज की कवयित्री कीर्ति जायसवाल ने अपनी कविता - पढ़ी मछली आज उड़ रही। जिसमें उन्होंने मछली को नारी का प्रतीक बताया।
अखिल भारतीय अग्नि शिखा मंच प्रयागराज एवं महिला अधिकार संगठन के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह तपोवन पार्क प्रयागराज में धूमधाम से संपन्न हुआ । मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल , विशिष्ट अतिथि श्रीमती गीता विश्वकर्मा सदस्य राज महिला आयोग उत्तर प्रदेश , डॉक्टर सोनिया सिंह( निदेशक नारायण स्वरूप हॉस्पिटल), मंजू पाठक,विजय लक्ष्मी विभा , श्याम सुंदर सिंह पटेल आदि रहे अध्यक्षता मानस सिंह, संचालन डॉक्टर रश्मि शुक्ला तथा संयोजन श्याम सुंदर सिंह पटेल, नीलिमा उपाध्याय आदि ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन ,सरस्वती वंदना से हुआ तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का सम्मान व स्वागत गीत से सभी का स्वागत हुआ इस अवसर पर संस्था के संरक्षक श्याम सुंदर सिंह पटेल ने स्वागत भाषण के दौरान बताया कि अग्नि शिखा मंच संस्था राष्ट्रीय है जो महिलाओं के शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक विकास तथा उनके सशक्तिकरण ,स्वावलंबन ,सुरक्षा, संरक्षण के लिए कार्य करती है इसी परिपेक्ष में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह मनाया जा रहा है जिसमें महिला सशक्तिकरण पर चर्चा, काव्य पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 251 महिलाओं को उनकी समाज सेवा,देश सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। काव्य पाठ में प्रयागराज की कवयित्री कीर्ति जायसवाल ने अपनी कविता पढ़ी - मछली आज उड़ रही। जिसमें मछली को उन्होंने नारी का प्रतीक बताते हुए पंक्तियां पढ़ी - आसमान में पर फैलाए मछली आज उड़ रही, सपनों को साकार किए है, मछली आज चल रही। इनके अतिरिक्त डॉक्टर स्नेह सुधा , नीलिमा उपाध्याय , पुष्पा श्रीवास्तव ,रचना आदि ने महिला सशक्तिकरण पर अपनी रचनाएं पढ़ी । लोगों का उत्साह वर्धन कर मनोरंजन किया तत्पश्चात प्रतिभाओं का सम्मान डॉक्टर सोनिया सिंह,विजय लक्ष्मी विभा व अन्य अतिथियों के कर कमलों से 251 महिलाओं को सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से मंजू पाठक ,डॉक्टर रश्मि शुक्ला ,डॉक्टर स्नेह सुधा, नीलिमा उपाध्याय,आनंद, डॉक्टर चन्दना मुखर्जी सहित 251 महिलाओं व अन्य लोगों को सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया इस अवसर पर पूर्व सांसद केसरी देवी पटेल ने अपनी वर्चुअल शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं हमेशा से सशक्त रही है और अब तो हर क्षेत्र में आगे है कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनो की l आवश्यकता है ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए मैं आयोजक व बहनों को बधाई देती हूं जो इतना सुंदर आयोजन हर वर्ष करती है विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सोनिया ने सभी को सम्मानित करते हुए खुशी जाहिर किया व कहा कि माननीय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री महिलाओं के विकास हेतु कई कल्याणकारी योजनाएं तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहे है इसका लाभ बहनों को मिल रहा है तथा महिलाएं सशक्त हो कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है और आगे बढ़े इस हेतु हार्दिक शुभकामनाएं इसी प्रकार अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखे , राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अलका पांडे अखिल भारतीय अग्नि शिखा मंच मुंबई से वर्चुअल अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया जिसकी जानकारी कार्यक्रम के दौरान दिया गया अंत में राष्ट्रगान भारत माता की जय के साथ सभी का धन्यवाद ज्ञापन संरक्षक श्याम सुंदर सिंह पटेल ने किया तथा सैकड़ो महिलाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ जलपान ,चाय नाश्ता, मिष्ठान वितरण के साथ समापन हुआ।
टिप्पणियाँ