कांकेर में कांग्रेस की आक्रोश रैली, दुष्कर्म मामले में न्याय की मांग
कांकेर, 10 मार्च। शहर से लगे एक ग्राम में मासूम बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले तथा शहर में बढ़ते नशे के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा 10 मार्च को आक्रोश रैली निकाली गई।
रैली का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष यासीन करानी एवं शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष भारती सलाम ने किया। यह रैली राजीव भवन से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
रैली में प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, किसान कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, आईटी सेल, एनएसयूआई सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित बेटी को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील की तथा राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
टिप्पणियाँ