भाजपा का बड़ा ऐलान खरसिया के मनोज राठौर बने सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक, समर्थकों में भारी उत्साह
खरसिया विधानसभा क्षेत्र के युवा और तेजतर्रार भाजपा नेता मनोज राठौर को जिला भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ में जिला सह संयोजक बनाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही नियुक्ति की खबर सामने आई, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।
बताया जा रहा है कि मनोज राठौर लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय, मेहनती और जमीनी नेता के रूप में काम कर रहे थे। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद खरसिया क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि
मनोज राठौर के जिला सह संयोजक बनने से संगठन को नई ताकत मिलेगी और खरसिया विधानसभा में भाजपा और मजबूत होगी।
इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
मनोज राठौर ने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए दिन-रात मेहनत करूंगा और संगठन को मजबूत करने के लिए हर कार्यकर्ता के साथ मिलकर काम करूंगा।
खरसिया विधानसभा क्षेत्र में उनकी नियुक्ति को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है और इसे भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फैसला माना जा रहा है।

टिप्पणियाँ