11 मार्च 2026
बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर
संजीव कुमार टामक जी,*प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांकेर के दिशा निर्देशानुसार एवं शांति प्रभु जैन,* सचिव, जिला विधिक विधिक सेवा प्राधिकरण जी के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें गुलापन राम यादव जी किशोर न्याय बोर्ड न्यायिक मजिस्ट्रेट*
द्वारा शिविर में उपस्थित बच्चों एवं आए हुए उनके माता पिता को नालसा की योजनाओं में से एक डॉन योजना–2025 के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ-साथ बच्चों के अधिकारों एवं कर्तव्यों, न्याय प्राप्ति की प्रक्रिया, कानून से संघर्षरत एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के अधिकार, जिला विधिक सह परिवीक्षक अधिकारी अशोक कौशिक जी के द्वारा परामर्श एवं पुनर्वास की व्यवस्था, बाल संरक्षण तंत्र, बाल कल्याण समिति की भूमिका, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं मानसिक विकास, नशामुक्त जीवन, डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव, बाल उत्पीड़न से बचाव, तथा जी द्वारा निशुल्क अधिवक्ता नियुक्ति,
क्षतिपूर्ति राशि के संबंध मे जानकारी दी गई
इसके अतिरिक्त मति वैष्णव मैडम द्वारा मोटरयान अधिनियम, बाल श्रम निषेध, बाल विवाह प्रतिषेध, शिक्षा का महत्व, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्य एवं कार्यों के संबंध में भी बच्चों को सरल भाषा में समझाया गया।
*उक्त शिविर में किशोर न्याय बोर्ड के न्यायिक मजिस्ट्रेट गुलापन राम यादव, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य मति हेमलता वैष्णव मैडम विनोद यादव विधिक सह परिवीक्षक अधिकारी अशोक कौशिक जी एवं बाल संरक्षण अधिकारी लारिया मैडम जी ,पैरा लीगल वालेंटियर जानवी यादव एवं वीरेंद्र साहू एवं बाकी स्टाफ उपस्थित रहे ।
टिप्पणियाँ