सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सारंगढ़ जिला अस्पताल के वाटर कूलर में मिली मरी हुई छिपकली*



 

*सारंगढ़ जिला अस्पताल के वाटर कूलर में मिली मरी हुई छिपकली*


साइंस वाणी न्यूज़ 

हीरासेन खरे 


क्या आप जानते हैं कि जिस अस्पताल में आप इलाज कराने जाते हैं, वहीं से आपको नई बीमारियां मिल सकती हैं? छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोलकर रख दी है। जहाँ शहर पहले से ही पीलिया की चपेट में है, वहीं जिला अस्पताल के वाटर कूलर में मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया है।"


सारंगढ़ शहर इन दिनों दूषित पानी और पीलिया के बढ़ते प्रकोप से जूझ रहा है। लेकिन प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि खुद जिला चिकित्सालय भी सुरक्षित नहीं रहा। आज NSUI के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा जब अस्पताल परिसर में पानी पीने पहुंचे, तो वाटर कूलर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। वाटर कूलर के भीतर एक मरी हुई छिपकली तैर रही थी।


स्वच्छ जल" के बिना "स्वच्छ कल" की कल्पना बेमानी है। एक तरफ सरकार स्वच्छता अभियान के नारे लगाती है, तो दूसरी तरफ जिला अस्पताल जैसी संवेदनशील जगहों पर ऐसी जानलेवा लापरवाही देखने को मिल रही है। अब देखना यह होगा कि इस घटना के बाद प्रशासन जागता है या शहर को इसी तरह दूषित पानी के भरोसे छोड़ दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

22 मार्च, रायगढ़ ।ट्रेलर चालक से लूटपाट की गंभीर घटना में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया है।      घटना के संबंध में प्रार्थी मिथुन कुमार यादव (25 वर्ष) निवासी ग्राम काटेबंध, जिला गया (बिहार) जो ट्रेलर वाहन चालक है ने कल 21 मार्च को थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27 फरवरी 2026 को वह अपने ट्रेलर वाहन से अडानी माइंस तमनार से रॉबर्टसन की ओर कोयला लेकर जा रहा था।          रात्रि करीब 02:30 बजे रॉबर्टसन से लगभग 2 किमी पहले एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उसे ट्रेलर से नीचे खींच लिया और डरा-धमकाकर उसके पास रखे ₹10,000 लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले जाकर रोड किनारे बाड़ी में रातभर बंधक बनाकर रखा।       सुबह आरोपी उसे ग्राम चपले ले गया और एक कियोस्क शाखा से ₹35,000 निकालने के लिए धमकाया। डर के कारण पीड़ित ने ₹32,000 निकालकर आरोपी को दे दिए। इसी दौरान पीड़ित ने अपने वाहन मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वाहन चालक ...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई

    25 मार्च, रायगढ़। महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।          प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 मार्च 2026 को स्थानीय युवती (उम्र 29 वर्ष) द्वारा महिला थाना रायगढ़ में आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अप्रैल 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू निवासी सरिया से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने विश्वास में लेकर दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को युवती के घर पहुंचकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे डरी सहमी युवती ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। इसके बाद नवंबर 2025 में आरोपी युवती को रायपुर अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां भी उसने दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।          युवती द्वारा लगातार शादी का दबाव बनाने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और अंततः दिनांक 05 मार्च 2026 को सरिया बुलाकर बाजार चौक में...

लैलूंगा के घटगांव में अफीम की खेती का भंडाफोड़!

 लैलूंगा के घटगांव में अफीम की खेती का भंडाफोड़!  संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  रायगढ़ | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती का काला खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमनार में हुई बड़ी कार्रवाई की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब लैलूंगा क्षेत्र के घटगांव में अफीम की अवैध फसल मिलने से पूरे प्रशासनिक तंत्र में सनसनी फैल गई है। लगातार सामने आ रहे मामलों ने यह साफ कर दिया है कि जिले में कहीं न कहीं संगठित स्तर पर मादक पदार्थों की खेती का नेटवर्क सक्रिय है। सूत्रों के अनुसार घटगांव ग्राम के कम से कम तीन अलग-अलग खेतों में अफीम की फसल लहलहाती पाई गई है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले का खुलासा प्रशासनिक टीम ने नहीं, बल्कि भाजपा नेता रवि भगत ने किया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस अवैध खेती का पर्दाफाश किया, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और टीमों को तत्काल सक्रिय किया गया। गौरतलब है कि महज तीन दिन पहले ही तमनार थाना क्षेत्र के आमघाट में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती पकड़ी गई थी। अब घटगांव में फिर से वही तस्वीर सामने आना प्र...