बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर
कार्यालय पुलिस अधीक्षक,
जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
दिनांक: 25.03.2026।
यातायात नियमों के सख्त पालन हेतु बस संचालकों की बैठक आयोजित।
ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग व नशे में वाहन चलाने पर कड़ी कार्यवाही ।
शहर में बस स्टॉपेज निर्धारित कर यातायात व्यवस्था को किया जाएगा सुगम।
नशे में ड्राइविंग पर एक्शन: लाइसेंस निलंबन तक होगी कार्यवाही ।
पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू, प्रशिक्षु आईपीएस (थाना प्रभारी) कांकेर प्रतीक दादासाहेब बनसोड़े (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह एवं यातायात प्रभारी दीपक साव द्वारा बस संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई ।
बैठक के प्रमुख बिंदु:—
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ओवरस्पीडिंग एवं ओवरलोडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना ।
बसों को केवल निर्धारित स्टॉपेज पर ही रोकना ।
सभी चालकों के लिए वैध ड्रायविंग लाइसेंस रखना अनिवार्य ।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध ।
बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्विशर अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखने ।
बसों में प्रेशर हॉर्न का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित, उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही ।
वाहन के फिटनेस एवं परमिट नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये ।
नशे में वाहन चलाने पर सख्त चेतावनी:—
बस संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने चालकों को शराब या अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाने हेतु सख्ती से निर्देश दें।नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर संबंधित चालक के विरुद्ध लाइसेंस निलंबन, जुर्माना एवं कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
बस स्टॉपेज निर्धारण (Traffic Regulation Plan)
▪️ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु शहर में प्रमुख बस स्टॉपेज निर्धारित किए गए—
रायपुर रूट: माकड़ी चौक, घड़ी चौक, बस स्टैंड
जगदलपुर रूट: ज्ञानी चौक, बस स्टैंड
शहर के प्रमुख स्टॉप: पीजी कॉलेज, घड़ी चौक, ज्ञानी चौक
बसों को इन निर्धारित स्थानों पर ही रोकने एवं अनावश्यक रूप से अधिक समय तक खड़ा न रखने के निर्देश दिए गए।साथ ही मस्जिद चौक पर बस खड़ी पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में कलेक्ट्रेट से लोकेश सिन्हा (DRM) सहित विभिन्न बस संचालक सहित यातायात पुलिस बल उपस्थित रहे।
कांकेर पुलिस की अपील:—
सभी बस संचालकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, गति सीमा का ध्यान रखें एवं यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
टिप्पणियाँ