*ग्राम पंचायत बोईरडीह में मोर गांव मोर पानी जल संगवारी अभियान के तहत किया गया सोखता निर्माण*
बरमकेला/सुधीर चौहान। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत वर्मन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत बरमकेला के सीईओ अजय कुमार पटेल लगातार ग्राम पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणों को सोखता निर्माण के लिए प्रेरित और जागरूक कर रहे हैं। ग्राम सभाओं और बैठकों के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि घरों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों के पास सोखता गड्ढा बनाकर वर्षा जल और उपयोग में आने वाले पानी को जमीन में पुनर्भरण किया जा सकता है।
इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत बोईरडीह में जनपद पंचायत सीईओ अजय पटेल और पीओ कमलेश मेहरा की उपस्थिति में सरपंच विनीता प्रमोद नायक और पंचों के द्वारा मोर गांव मोर पानी जल संगवारी अभियान के तहत संतान के नाम सोखता निर्माण किया गया । इससे गांव में जलभराव की समस्या कम होने के साथ-साथ भूजल स्तर को बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। प्रशासन की इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
सीईओ अजय कुमार पटेल ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार अपने घर के आसपास सोखता गड्ढा बनाकर पानी की बर्बादी को रोक सकता है। इससे न केवल स्वच्छता बनी रहती है, बल्कि जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।
ग्राम पंचायतों में आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रमों में पंचायत सरपंचों , रोजगार सहायक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं। हर गांव में अधिक से अधिक सोखता गड्ढों का निर्माण से जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिले और भविष्य के लिए पानी का सुरक्षित भंडार सुनिश्चित किया जा सके।


टिप्पणियाँ