सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ जिला इकाई सारंगढ़ के तत्वाधान में पिछड़ा वर्ग अधिकार एवं सामाजिक न्याय यात्रा प्रथम चरण का तीन दिवसीय दौरा ग्राम पंचायत आंदोला में समापन हुआ****

 

**भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ जिला इकाई सारंगढ़ के तत्वाधान में पिछड़ा वर्ग अधिकार एवं सामाजिक न्याय यात्रा प्रथम चरण का तीन दिवसीय दौरा ग्राम पंचायत आंदोला में समापन हुआ****



भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ जिला इकाई सारंगढ़ बिलाईगढ़ के तत्वधान में जिला उपाध्यक्ष अमित जायसवाल जी के नेतृत्व एवं प्रदेश उपाध्यक्ष खिलन प्रसाद साहू और प्रदेश महासचिव तुलेश दास महंत जी के अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग अधिकार एवं सामाजिक न्याय यात्रा का प्रथम चरण का तीन दिवसीय दौरा आंदोला में समापन हुआ जहां पिछड़ा वर्ग के तमाम सरपंचों को ज्ञापन सौंपा गया जिसमे पिछड़ा वर्ग एवं भीम आर्मी के तमाम कार्यकर्ता, सदस्यगढ़ शामिल रहे 


पिछड़ा वर्ग अधिकार एवं सामाजिक न्याय यात्रा प्रथम चरण में 12 पंचायतों में गांव- गांव, कस्बा- कस्बा जाकर अपने पिछड़ा वर्ग समाज को जागरूक किया और अपने संविधानिक अधिकार को लेकर युवा, बुजुर्ग, बड़े, सभी को बताया गया और तमाम सरपंच महोदय जी के माध्यम से ज्ञापन देकर उनको इस मुद्दा को लेकर आप तमाम पिछड़ा वर्ग के मंत्रीयों, राज्य एवं केंद्र पिछड़ा वर्ग आयोग, राज्यपाल, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री जी को प्रतिलिपि में दिया गया हैं ताकि यह मुद्दा संसद, विधानसभा में गूंजे और पिछड़ा वर्ग समाज को उसका संविधानिक हिस्सा,अधिकार मिल सके. क्योंकि पिछले 25 वर्षों से सर्व पिछला वर्ग उनके वास्तविक संविधानिक हिस्सा , अधिकार से वंचित रखा हैं जबकि हमारा संविधानिक अधिकार हैं कि हमें ऑर्टिकल 340, आर्टिकल 15/4,आर्टिकल 16/4, तहत सामाजिक, आर्थिक रुप से पिछड़े पन को दूर करने का प्रावधान हैं 


भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधी का कहना हैं कि यदि सरकार हमारी संविधानिक मांगे को जल्द से जल्द पूरा नहीं करती हैं तो हम सर्व पिछड़े वर्ग समाज को प्रदेश भर में पिछड़ा वर्ग अधिकार एवं सामाजिक न्याय यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक करके सरकार को आईना दिखाना का काम करेंगे और 2028 में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज बताएगा पिछड़ा वर्ग क्या कर सकता हैं.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुहल्ले में नाचने की बात को लेकर युवकों के बीच जानलेवा हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस ने निकली जुलूस रैली

 ग्राम संकरा*घटना के चंद घंटे के भीतर सभी 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*  साइस वाणी न्यूज  लोकेश गायकवाड़   धरसीवां (संकरा) प्रार्थी मयंक साहू, निवासी ग्राम सांकरा थाना धरसींवा ने पुलिस चौकी सिलतरा/थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04.03.2026 को होली त्यौहार के दौरान दोपहर लगभग 02ः00 बजे वह अपने छोटे भाई शिखर साहू, चचेरे भाई दिपांशु साहू, मोहनिश साहू तथा गिरीराज साहू के साथ बजरंग चौक में होली खेल रहा था। उसी समय गांव का हिम्मत मनहर अपने साथियों लोकेश्वर घृतलहरे, हरीश डहरिया एवं कोमल मनहर के साथ वहां आया और वे लोग भी उनके साथ नाचने लगे। नाचते समय उक्त लोग प्रार्थी के छोटे भाई शिखर साहू के साथ धक्का-मुक्की करने लगे जिस पर शिखर साहू ने उन्हें आराम से नाचने के लिए कहा, तो वे लोग विवाद करने लगे। तब प्रार्थी ने सभी को समझा-बुझाकर वहां से भेज दिया। शाम लगभग 05ः00 बजे प्रार्थी का चचेरा भाई मोहनिश साहू आकर बताया कि हिम्मत मनहर अपने साथियों के साथ शिखर साहू के साथ मारपीट कर रहा है। प्रार्थी तुरंत मौके पर गया देखा कि लोकेश्वर घृतलहरे, ...

ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला की आत्महत्या के मामले में रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

  10 मार्च, रायगढ़। महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में तमनार पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाते हुए ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि गांव का एक युवक महिला को ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे प्रताड़ित होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया।          जानकारी के अनुसार थाना तमनार में मर्ग क्रमांक 09/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच की जा रही थी। मृतिका (उम्र 26 वर्ष) निवासी ग्राम सेमीजोर ने दिनांक 6 फरवरी की दोपहर अपने रसोई कमरे की मेन पाटी में गमछा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी*। घटना के बाद परिजनों ने महिला को जीवित समझकर फोर्टिस अस्पताल उर्जानगर तमनार लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। तमनार पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही, घटनास्थल निरीक्षण तथा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।       मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों ने पुलिस को मृतिका द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट तथा मोबाइल में सुरक्षित एक ऑडियो रिकॉर्डिंग प्र...

खरसिया में गरजे कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय चौहान, ब्लॉक उपाध्यक्ष धनंजय बायल बोले— भाजपा शासन में अपराध बेलगाम

खरसिया। खरसिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौहान ब्लॉक उपाध्यक्ष धनंजय बायल ने प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तेजी से हत्या, लूट, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, उससे आम जनता के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। संजय चौहान   ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराती नजर आ रही है। अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराध पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार सामने आ रही घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि कानून का डर अपराधियों के मन से खत्म होता जा रहा है। ऐसी स्थिति में सरकार को तत्काल सख्त कदम उठाते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। संजय चौहान ने कहा कि जनता की सुरक्षा किसी भी सरकार की पहली और सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। अगर समय रहते सरकार ने अपराध पर लगाम नहीं लगाई...