घर-घर पहुंच रहा सतनाम का संदेश, प्रगतिशील सतनामी समाज का अभियान
खरसिया क्षेत्र में प्रगतिशील सतनामी समाज द्वारा समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से घर-घर जाकर सतनाम का संदेश पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत समाज के पदाधिकारी कैलेंडर वितरण के माध्यम से लोगों को सतनाम पंथ के सिद्धांतों से अवगत करा रहे हैं।
अभियान के अंतर्गत आज बासनपाली, फूलबंधिया, करपीपाली और गीधा गांवों में पहुंचकर समाज के लोगों को कैलेंडर वितरित किए गए और सतनाम का संदेश दिया गया।
कैलेंडर में Guru Ghasidas (बाबा जी) की आरती, सात सिद्धांत और उनके अनमोल विचार शामिल किए गए हैं। इनमें “मनखे-मनखे एक समान”, “सत्य ही मानव का आभूषण है”, “अहिंसा परम धर्म है”, “पर-नारी को माता मानो”, “माता-पिता को देवता की तरह मानो” तथा “चोरी, जुआ और शराब से दूर रहने” जैसे संदेश समाहित हैं।
यह अभियान लगभग एक महीने से लगातार चल रहा है। समाज के पदाधिकारी समाज को संगठित करने, बाबा जी के सिद्धांतों पर चलने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विशेष संवाददाता: यशोदा यादव, छत्तीसगढ़
टिप्पणियाँ