सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

​महाघोटाले के संकेत: SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ का कोयला 'हवा' होने की आशंका, दस्तावेजों से खुला राज

​महाघोटाले के संकेत: SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ का कोयला 'हवा' होने की आशंका, दस्तावेजों से खुला राज


 साइंस वाणी न्यूज,,कोरबा, छत्तीसगढ़: भारत की ऊर्जा राजधानी कहे जाने वाले कोरबा से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो केंद्र सरकार और कोयला मंत्रालय की नींद उड़ा सकती है। SECL (South Eastern Coalfields Limited) की कुसमुंडा परियोजना में 70 लाख टन कोयले के गायब होने का सनसनीखेज आरोप लगा है। दस्तावेजों के विश्लेषण से पता चलता है कि अधिकारियों ने अपनी गर्दन बचाने के लिए कागजों पर "अस्तित्वहीन कोयला" (Phantom Coal) खड़ा कर दिया है।

*आंकड़ों का मायाजाल* : *कहाँ गया 70 लाख टन कोयला?* 
पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता  द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के अनुसार, विसंगति रोंगटे खड़े कर देने वाली है l मार्च 2025 (क्लोजिंग स्टॉक): कागजों पर 96,90,541.49 टन कोयला दिखाया गया और अप्रैल 2025 (ओपनिंग स्टॉक): इसे घटाकर 89,99,258.16 टन दर्ज किया गया।
 **जमीनी हकीकत: आरोप है* *कि मौके पर मात्र 20 लाख टन कोयला ही उपलब्ध है।* 
सवाल यह है कि ₹2100 करोड़ से अधिक की कीमत का यह 70 लाख टन कोयला आखिर गया कहाँ? क्या इसे चोरी छिपे बेच दिया गया या सिर्फ कागजों पर ही पैदा किया गया था?शिकायत में सीधे तौर पर Area GM (कुसमुंडा), Colliery Manager, Area Survey Officer और AFM को जांच के दायरे में लाने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार सम्बंधित वरीय अधिकारियो की मिलीभगत के बिना सरकारी संपत्ति का गबन संभव ही नहीं हैँ साथ ही गड़बड़ी पर पर्दा डालने के लिए दस्तावेजों की जालसाजी और धोखाधड़ी की गई हैँ अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध तरीके से आर्थिक लाभ कमाने के आरोप गंभीर हैँ और अब इस मामले की लिखित शिकायत  'रेड फ्लैग' CBI और ED से करते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई हैँ साथ ही CBI निदेशक, CVC (केंद्रीय सतर्कता आयुक्त) और ED (प्रवर्तन निदेशालय) को भी पत्र लिखकर तत्काल 'सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी कार्रवाई की मांग की है: शिकायत के इस क्रम मे रिकॉर्ड सीलिंग: कुसमुंडा के 'Dispatch Cell' और 'Mining Survey Office' को तुरंत सील किए जाने की मांग की गई हैँ ताकि कंप्यूटर डेटा से छेड़छाड़ न हो।

  *Lidar Drone Survey* अगले 24 घंटों में स्टॉकयार्ड का डिजिटल वॉल्यूमेट्रिक सर्वे की मांग और ERP/SAP ऑडिट: कोल इंडिया के ऑनलाइन सिस्टम और वेटब्रिज (कांटा घर) के रिकॉर्ड का फॉरेंसिक का मिलान की मांग की गई हैँ l

 शिकायत मे साक्ष्यों को मिटाने की कोशिश का भी जिक्र किया गया हैँ  जिसके तहत यदि तुरंत कार्रवाई नहीं हुई और कार्यालय को सील नहीं किया गया, तो दोषी अधिकारी डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों को मिटा सकते हैं। यह न केवल वित्तीय घोटाला है, बल्कि 'ग्रेड मैनिपुलेशन' का भी संदेह है, जहाँ पत्थर और मिट्टी को कोयला बताकर स्टॉक बैलेंस दिखाया गया है।

इस बड़े मामले को लेकर सवाल हैँ क्या कोयला मंत्रालय इस पर चुप्पी साधे रखेगा या भारत की ऊर्जा संपदा को लूटने वाले  पर गाज गिरेगी? यह खबर केवल एक शिकायत नहीं, बल्कि व्यवस्था के मुंह पर तमाचा भी है इस तरह के आरोपों पर तवारित और कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता हैँ l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुहल्ले में नाचने की बात को लेकर युवकों के बीच जानलेवा हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस ने निकली जुलूस रैली

 ग्राम संकरा*घटना के चंद घंटे के भीतर सभी 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*  साइस वाणी न्यूज  लोकेश गायकवाड़   धरसीवां (संकरा) प्रार्थी मयंक साहू, निवासी ग्राम सांकरा थाना धरसींवा ने पुलिस चौकी सिलतरा/थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04.03.2026 को होली त्यौहार के दौरान दोपहर लगभग 02ः00 बजे वह अपने छोटे भाई शिखर साहू, चचेरे भाई दिपांशु साहू, मोहनिश साहू तथा गिरीराज साहू के साथ बजरंग चौक में होली खेल रहा था। उसी समय गांव का हिम्मत मनहर अपने साथियों लोकेश्वर घृतलहरे, हरीश डहरिया एवं कोमल मनहर के साथ वहां आया और वे लोग भी उनके साथ नाचने लगे। नाचते समय उक्त लोग प्रार्थी के छोटे भाई शिखर साहू के साथ धक्का-मुक्की करने लगे जिस पर शिखर साहू ने उन्हें आराम से नाचने के लिए कहा, तो वे लोग विवाद करने लगे। तब प्रार्थी ने सभी को समझा-बुझाकर वहां से भेज दिया। शाम लगभग 05ः00 बजे प्रार्थी का चचेरा भाई मोहनिश साहू आकर बताया कि हिम्मत मनहर अपने साथियों के साथ शिखर साहू के साथ मारपीट कर रहा है। प्रार्थी तुरंत मौके पर गया देखा कि लोकेश्वर घृतलहरे, ...

ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला की आत्महत्या के मामले में रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

  10 मार्च, रायगढ़। महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में तमनार पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाते हुए ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि गांव का एक युवक महिला को ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे प्रताड़ित होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया।          जानकारी के अनुसार थाना तमनार में मर्ग क्रमांक 09/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच की जा रही थी। मृतिका (उम्र 26 वर्ष) निवासी ग्राम सेमीजोर ने दिनांक 6 फरवरी की दोपहर अपने रसोई कमरे की मेन पाटी में गमछा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी*। घटना के बाद परिजनों ने महिला को जीवित समझकर फोर्टिस अस्पताल उर्जानगर तमनार लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। तमनार पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही, घटनास्थल निरीक्षण तथा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।       मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों ने पुलिस को मृतिका द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट तथा मोबाइल में सुरक्षित एक ऑडियो रिकॉर्डिंग प्र...

खरसिया में गरजे कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय चौहान, ब्लॉक उपाध्यक्ष धनंजय बायल बोले— भाजपा शासन में अपराध बेलगाम

खरसिया। खरसिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौहान ब्लॉक उपाध्यक्ष धनंजय बायल ने प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तेजी से हत्या, लूट, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, उससे आम जनता के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। संजय चौहान   ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराती नजर आ रही है। अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराध पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार सामने आ रही घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि कानून का डर अपराधियों के मन से खत्म होता जा रहा है। ऐसी स्थिति में सरकार को तत्काल सख्त कदम उठाते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। संजय चौहान ने कहा कि जनता की सुरक्षा किसी भी सरकार की पहली और सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। अगर समय रहते सरकार ने अपराध पर लगाम नहीं लगाई...