सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिल रही नई गति: वित्त मंत्री ने करोड़ों रुपयों के कार्यों की दी सौगात**रायगढ़ विधानसभा के 05 ग्रामों में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन


*“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 12 अप्रैल 2026/ जिले के ग्रामीण अंचलों में अधोसंरचना और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को नई दिशा देते हुए प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। “गांव चलो अभियान” के तहत क्षेत्र के प्रवास पर पहुंचे वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और इसके लिए लगातार जमीनी स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।
          इस दौरान ग्राम-सूरजगढ़ में लगभग 192.92 लाख रुपये की लागत से निर्मित सूरजगढ़-पड़िगांव से तेलीपाली सड़क का लोकार्पण किया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और यातायात सरल व सुगम होगा। वहीं ग्राम टिनमिनी में 12 लाख रुपये की लागत से शेड तथा 5.20 लाख रुपये की लागत से विक्रम घर से स्कूल तक सीसी रोड का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कक्षा 12वीं की छात्रा अंजली सतपति को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत नावापाली में 7.50 लाख रुपये की लागत से सांस्कृतिक शेड का लोकार्पण किया गया, जिससे ग्रामीणों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
          इसी क्रम में पड़िगांव में जगन्नाथ मंदिर के पास 7 लाख रुपये की लागत से निर्मित शेड का लोकार्पण किया गया। साथ ही यहां 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन तथा चौहान मोहल्ला में 10 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया। ग्राम गुडू में वार्ड क्रमांक 01 में 10 लाख रुपये की लागत से बनी सीसी रोड का लोकार्पण किया गया, वहीं 10.40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली एक अन्य सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया।
       वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने टिनमिनी सहित अन्य गांवों में “गांव चलो अभियान” के तहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इन कार्यों से न केवल बुनियादी सुविधाएं बेहतर होंगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्राम के सरपंच, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिर्रा के साहू मोहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

संवाददाता सरिता साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़ बिर्रा। स्थानीय साहू मोहल्ला में बुधवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां 35 वर्षीय युवक रोहित दास महंत ने अपने ही घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रोहित दास महंत, पिता अधीन दास, अपने परिवार के साथ साहू मोहल्ला में निवास करता था। बुधवार शाम वह अपने घर के एक कमरे में गया और कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे आवाज लगाई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा अंदर से बंद होने पर शंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां रोहित फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं ...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने करण-किरण चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

रायपुर। 5 अप्रैल जब मंच सजा, रोशनी चमकी और नाम पुकारा गया—तो तालियों की गूंज से पूरा सभागार हिल उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अभिनेता करण चौहान और किरण चौहान को उनके धमाकेदार अभिनय और शानदार योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से नवाजा गया।  जैसे ही दोनों सितारों का नाम अनाउंस हुआ—पूरा हॉल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। हर किसी की जुबान पर बस एक ही नाम—करण और किरण चौहान!  अपनी जबरदस्त एक्टिंग, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस से दोनों कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। इनके हर अंदाज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।  सम्मान प्राप्त करते हुए दोनों कलाकारों ने भावुक होकर कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगे। समारोह में मौजूद गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी दोनों कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे हैं।  कुल मिलाकर—यह शाम बन गई यादगार, और क...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने ललित राज चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

  रायपुर। 5 अप्रैल रोशनी से जगमग मंच, सितारों से सजी महफिल और जैसे ही नाम पुकारा गया—पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारे ललित राज चौहान को उनके शानदार अभिनय और बेहतरीन योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। जैसे ही उनका नाम अनाउंस हुआ, हर तरफ जोश और उत्साह देखने लायक था—हॉल में मौजूद हर शख्स की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम था—ललित राज चौहान! अपनी दमदार एक्टिंग, जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने छत्तीसगढ़ सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है। उनके हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। सम्मान प्राप्त करते हुए भावुक होकर उन्होंने कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।” कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही प्रतिभाशाली कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे है...