छत्तीसगढ़ ड्राईवर महासंगठन खरसिया ब्लॉक द्वारा प्रदेश प्रभारी संतोष देवांगन के मार्गदर्शन में बंजारी ड्राईवर भाई चंदन कुमार चौहान का तबियत खराब होने से 1100 रूपये का सहायता राशि
छत्तीसगढ़ ड्राईवर महासंगठन खरसिया ब्लॉक द्वारा प्रदेश प्रभारी संतोष देवांगन के मार्गदशर्न में बंजारी निवासी संगठन से जुड़े ड्राईवर भाई चंदन कुमार चौहान जी का तबियत खराब होने की जानकारी प्राप्त हुई तो उन्हें संघटन के साथियों से मिलकर खरसिया सिविल अस्पताल लेजाकर जांच कराया गया, जांच उपरांत डॉक्टर उन्हें टीबी, वा पीलिया की समस्या होना बताया गया तत्पश्चात उन्हें तुरंत संगठन द्वारा इलाज शुरू करवाया गया, और उन्हें वा उनकी पत्नी बच्चो सभी को भोजन नाश्ता वा पूरा सहयोग देने की बात कही गई और उन्हीं हर दम संगठन से मदद मिलता रहेगा, खरसिया ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा उन्हें 1100 रु. की आर्थिक मदद दी गई, वा ठीक होते तक रोटी के लिए आटा का व्यस्था खरसिया ब्लॉक अध्यक्ष शंभूनाथ डनसेना द्वारा दिया जाएगा। वा संगठन के लोगों द्वारा अलग अलग मदद किया जा रहा है,खरसिया ब्लॉक से संजू साहू संरक्षक, संतोष ओझा सचिव, बजरंग निषाद मीडिया प्रभारी, आनंद डनसेना, योगेश डनसेना, धनीराम, बीरेंद्र डनसेना, लक्षण निषाद,धरमजयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सुलेश्वर पटेल, जिला मीडिया प्रभारी गणेश साहू, आदि साथी गढ़ उपस्थित रहे।
विशेष संवाददाता छत्तीसगढ़ यशोदा
टिप्पणियाँ