पतरापाली (खरसिया)
ग्राम पतरापाली में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 12 अप्रैल (रविवार) को खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले में फरकानारा और छोटे देवगांव की टीमें आमने-सामने होंगी।
इस प्रतियोगिता को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई है, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पतरापाली की सरपंच श्रीमती तिलकुंवर राठिया एवं जनपद सदस्य श्रीमती बालेश्वरी राठिया उपस्थित रहेंगी।
साथ ही विशेष अतिथि के रूप में
तुलसी राठिया (ग्राम गौटिया), नरेंद्र राठिया, पवन राठिया, गौतम राठिया, खेमसिंह राठिया, भूपेंद्र राठिया, युवराज गुप्ता, मनसुख पांडे, सोनू जायसवाल एवं लक्ष्मण राठिया की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
आयोजन समिति द्वारा सभी खेल प्रेमियों एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।
पुरस्कार विवरण:
प्रथम पुरस्कार: ₹25,000 नगद एवं कप
द्वितीय पुरस्कार: ₹15,000 नगद एवं कप
तृतीय पुरस्कार: ₹7,000 नगद एवं कप
चतुर्थ पुरस्कार: ₹5,000 नगद एवं कप
आयोजन समिति द्वारा सभी खेल प्रेमियों एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।

टिप्पणियाँ