*सरसीवां नगर पंचायत में 14 अप्रैल को बाबा साहेब की 135वीं जयंती को धूमधाम से मनाया जाएगा*
भारतीय संविधान के शिल्पकार,भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को हर साल की तरह इस वर्ष भी सरसीवा नगर पंचायत में धूमधाम से मनाया जाएगा।14 अप्रैल को दोपहर 3 बजे भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारियां हो चुकी हैं,अंबेडकर जयंती के इस अवसर पर यह विशाल शोभायात्रा सरसीवा के नवीन बस स्टैंड स्थित तहसील कार्यालय परिसर से शुरू होगी जहां स्थापित डॉ.भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर प्रणाली से पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद शोभायात्रा मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पूरे बस्ती क्षेत्र का भ्रमण किया जाएगा।
व्यवस्थापक व आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों को निमंत्रण देते हुए,सविनय के साथ अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए अपिल की ताकि शोभायात्रा के माध्यम से ,बाबा साहेब के सामाजिक व समरसता वाला विचारों का संदेश जन-जन तक पहुंच सके।

टिप्पणियाँ