सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिले में 15 रेत खदान संचालित, 76 लाख 62 हजार रुपये की रॉयल्टी एवं01 करोड़ 56 लाख 89 हजार रुपये प्रीमियम प्रीमियम राशि प्राप्त

बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर

अवैध रेत परिवहन के मामलों में जप्त 99 वाहनों से 27 लाख 65 हजार रुपये की वसूली
उत्तर बस्तर कांकेर, 06 अप्रैल 2026/ जिले में वर्तमान में 15 रेत खदानें संचालित हैं, जो चारामा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत माहुद, भर्रीटोला, भिलाई, भिरौद, करिहा, हाराडुला, बासनवाही, अरौद, और किलेपार तथा दुर्गकोंदल विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भंडारडिगी, गुदुम और परभरेली में संचालित हो रही हैं। इनका संचालन ग्राम पंचायतों के आवेदन के आधार पर सरपंचों एवं स्व-सहायता समूहों को स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा जिले में 16 अस्थायी रेत भंडारण लाइसेंस भी संचालित हैं।
खनिज अधिकारी सनत साहू ने बताया कि रेत खनन और परिवहन किए जाने पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में से 76 लाख 62 हजार 572 रुपये की रॉयल्टी और 01 करोड़ 56 लाख 89 हजार 208 रुपये प्रीमियम के रूप में प्राप्त हुए हैं। वहीं 2019-20 और 2020-21 में निविदा के माध्यम से संचालित खदानों से प्राप्त 01 करोड़ 36 लाख रुपये की रॉयल्टी राशि ग्राम पंचायतों में वितरण हेतु जिला पंचायत को उपलब्ध कराई जा रही है। टॉस्क फोर्स की टीम द्वारा समय-समय पर औचक निरीक्षण एवं कार्यवाही करते हुए अवैध खनन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस वित्तीय वर्ष में 99 अवैध रेत परिवहन के मामलों में 99 वाहनों को जप्त किया जाकर 27 लाख 65 हजार रुपये की वसूली की गई। वहीं अवैध भंडारण के 13 प्रकरणों में 09 लाख 81 हजार रुपये तथा अवैध खनन के 05 प्रकरणों में 05 मशीन और 04 वाहन जप्त कर 07 लाख 45 हजार रुपये की वसूली की गई।
कलेक्टर क्षीरसागर के निर्देशानुसार वर्तमान में प्राप्त शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 07 वाहन और 05 मशीनें जप्त की गई है तथा संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। उनके द्वारा जिले में रेत खदानों का संचालन नियमानुसार सुनिश्चित करने और अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण को रोकने तथा टॉस्क फोर्स द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एसआई निरज पटेल की घर वापसी पर लिबरा में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक स्वागत लिबरा में एसआई निरज पटेल का भव्य स्वागत, कर्मा पार्टी की धुनों से गूंजा गांव

   संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा (रायगढ़) लैलूंगा (रायगढ़)। रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब गांव के निवासी निरज पटेल (पम्मी), जो कि जंगल गांव निवासी जीवन पटेल के सुपुत्र हैं, सब इंस्पेक्टर (SI) की ट्रेनिंग पूर्ण कर अपने गृह ग्राम लौटे। उनकी इस सफलता से पूरे गांव में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई। निरज पटेल के स्वागत के लिए न्यू लिबरा से लेकर मुख्य बस्ती तक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मा पार्टी, कीर्तन मंडली, डीजे, ढोल-नगाड़े और बाजे-गाजे के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कर्मा नृत्य और पारंपरिक धुनों पर लोग झूमते नजर आए। पूरे क्षेत्र में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर, फूल मालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान निरज पटेल ने सबसे पहले गांव के देव स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर को अर्पित किया। यह क्षण सभी के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा। इसके बाद वे अपने घर पहुंचे, जहां परिवारजनों ने परंप...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने करण-किरण चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

रायपुर। 5 अप्रैल जब मंच सजा, रोशनी चमकी और नाम पुकारा गया—तो तालियों की गूंज से पूरा सभागार हिल उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अभिनेता करण चौहान और किरण चौहान को उनके धमाकेदार अभिनय और शानदार योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से नवाजा गया।  जैसे ही दोनों सितारों का नाम अनाउंस हुआ—पूरा हॉल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। हर किसी की जुबान पर बस एक ही नाम—करण और किरण चौहान!  अपनी जबरदस्त एक्टिंग, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस से दोनों कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। इनके हर अंदाज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।  सम्मान प्राप्त करते हुए दोनों कलाकारों ने भावुक होकर कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगे। समारोह में मौजूद गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी दोनों कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे हैं।  कुल मिलाकर—यह शाम बन गई यादगार, और क...

घर में घुसकर मारपीट, तीन लोग घायल — ब्रेजा कार से पहुंचे आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

कर्ज विवाद को लेकर आधी रात हमला, महिला सहित तीन घायल, पुलिस से कार्रवाई की मांग  संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा (रायगढ़) लैलूंगा। रायगढ़ जिले के थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम होर्रोगुडा में बीती रात एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। कर्ज विवाद को लेकर चार युवकों द्वारा घर में घुसकर हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम घोघरा चौंकी कोतबा के मूल निवासी उमेश यादव, जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ ग्राम होर्रोगुडा में निवास करते हैं, ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, दिनांक 30 मार्च 2026 की रात लगभग 10 बजे, जब वह अपने परिवार के साथ भोजन कर सोने जा रहे थे, तभी ब्रेजा कार में सवार चार युवक उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने मनोज यादव की शादी में खर्च किए गए कर्ज की राशि को लेकर विवाद शुरू किया और गाली-गलौज करने लगे। जब उमेश यादव ने आपसी सहमति से हिसाब-किताब करने की बात कही, तो आरोपियों ने आक्रोशित होकर जान से मारने की धमकी दी और घर मे...