जांजगीर की बड़ी नहर में डूबे युवक का शव 16 घंटे बाद 10 किमी दूर धुरकोट में मिला, SDRF ने निकाला बाहर
_11 अप्रैल 2026, जांजगीर-चांपा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़_
जांजगीर की बड़ी नहर में गिरने से डूबे युवक की लाश 16 घंटे बाद धुरकोट गांव में 10 किमी दूर मिली है। मृतक की पहचान अजय मरकाम, निवासी बीडी महंत उपनगर, जांजगीर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार युवक नहरिया बाबा मंदिर के पास बड़ी नहर में गिर गया था। सूचना पर SDRF और नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया। 16 घंटे की मशक्कत के बाद आज सुबह युवक का शव धुरकोट के पास नहर से बरामद किया गया।
रेस्क्यू टीम ने शव को बाहर निकालकर पुलिस को सौंपा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
टिप्पणियाँ