सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिक्षकों में भारी आक्रोश, सौंपा ज्ञापन *17 को कूच करेगें भोपाल




श्री निवास मिश्रा 
मैहर। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर आज ब्लॉक मैहर में शिक्षकों का आक्रोश खुलकर सामने आया। TET एवं वरिष्ठता से जुड़े मुद्दों को लेकर सैकड़ों की संख्या में शिक्षक एकत्रित हुए और जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और स्पष्ट रूप से कहा कि लंबे समय से लंबित TET एवं वरिष्ठता संबंधी समस्याओं का निराकरण नहीं होने से शिक्षकों में व्यापक असंतोष व्याप्त है। उन्होंने शासन से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की, और माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय शिक्षामंत्री के नाम श्रीमान एसडीएम मैहर को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर संयोजक मंडल के प्रमुख सदस्य अशोक तिवारी, सुभाष चौरसिया, मनमोहन दुबे, संतोष शुक्ला, शिवनारायण मिश्रा, राजमणि पाण्डेय,रामनरेश कुशवाहा, देवेंद्र पटेल, सुधाकर त्रिपाठी सहित अन्य जिला संयोजक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वहीं ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक संयोजक श्यामलाल दाहिया, हेमा नामदेव,अजय दुबे, इंद्रजीत सिंह, अतुल गर्ग एवं बालगोविंद कुशवाहा दीपमाला पटेल,द्वारा किया गया। शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन शासन स्तर पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो 18 अप्रैल को राजधानी भोपाल में शक्ति प्रदर्शन किया जायेगा! जिसमें मैहर के सैकड़ो शिक्षक शामिल होंगे आज के ज्ञापन कार्यक्रम में रामेश्वर प्रसाद तिवारी,सुखलाल साकेत, रमाकांत पाण्डेय, आशीष मिश्रा,नारायण परौहा, रामावतार साकेत, ममता श्रीवास्तव, विनीता, तरन्नुम, संदीप मिश्रा,रामायण विश्वकर्मा, रामखेलावन साकेत, रमाकांत चतुर्वेदी, सविता नेवारे, सुदामा प्रसाद मिश्रा, कपिल देव सिंह, सतीश द्विवेदी, शिवशंकर श्रीवास्तव, अंगद पाण्डेय, सुदामा चौरसिया, संजय सेन,मोलई प्रसाद चौधरी,आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिर्रा के साहू मोहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

संवाददाता सरिता साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़ बिर्रा। स्थानीय साहू मोहल्ला में बुधवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां 35 वर्षीय युवक रोहित दास महंत ने अपने ही घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रोहित दास महंत, पिता अधीन दास, अपने परिवार के साथ साहू मोहल्ला में निवास करता था। बुधवार शाम वह अपने घर के एक कमरे में गया और कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे आवाज लगाई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा अंदर से बंद होने पर शंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां रोहित फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं ...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने करण-किरण चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

रायपुर। 5 अप्रैल जब मंच सजा, रोशनी चमकी और नाम पुकारा गया—तो तालियों की गूंज से पूरा सभागार हिल उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अभिनेता करण चौहान और किरण चौहान को उनके धमाकेदार अभिनय और शानदार योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से नवाजा गया।  जैसे ही दोनों सितारों का नाम अनाउंस हुआ—पूरा हॉल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। हर किसी की जुबान पर बस एक ही नाम—करण और किरण चौहान!  अपनी जबरदस्त एक्टिंग, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस से दोनों कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। इनके हर अंदाज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।  सम्मान प्राप्त करते हुए दोनों कलाकारों ने भावुक होकर कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगे। समारोह में मौजूद गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी दोनों कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे हैं।  कुल मिलाकर—यह शाम बन गई यादगार, और क...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने ललित राज चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

  रायपुर। 5 अप्रैल रोशनी से जगमग मंच, सितारों से सजी महफिल और जैसे ही नाम पुकारा गया—पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारे ललित राज चौहान को उनके शानदार अभिनय और बेहतरीन योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। जैसे ही उनका नाम अनाउंस हुआ, हर तरफ जोश और उत्साह देखने लायक था—हॉल में मौजूद हर शख्स की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम था—ललित राज चौहान! अपनी दमदार एक्टिंग, जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने छत्तीसगढ़ सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है। उनके हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। सम्मान प्राप्त करते हुए भावुक होकर उन्होंने कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।” कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही प्रतिभाशाली कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे है...