सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनगणना-2027: डिजिटल स्व-गणना में बढ़ती भागीदारी, 30 अप्रैल तक घर बैठे जानकारी दर्ज करने का सुनहरा अवसर



*सुरक्षित रखें एसईआईडी, 1 मई से घर-घर पहुंचकर प्रगणक करेंगे सत्यापन*

*डेटा रहेगा पूरी तरह गोपनीय, संशोधन की सुविधा और सहायता हेतु टोल फ्री हेल्पलाइन उपलब्ध*

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 27 अप्रैल 2026/ जनगणना-2027 के अंतर्गत जिले में स्व-गणना की प्रक्रिया 30 अप्रैल 2026 तक संचालित की जा रही है। इच्छुक नागरिक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in/ के माध्यम से घर बैठे आसानी से अपना एवं अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस डिजिटल प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें, ताकि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाया जा सके। अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि स्व-गणना की सुविधा प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक उपलब्ध है। फॉर्म भरते समय जानकारी को अंतिम सबमिट करने से पूर्व संशोधित किया जा सकता है, किन्तु फाइनल सबमिट के बाद उसमें कोई परिवर्तन संभव नहीं होगा। फॉर्म सबमिट करने के पश्चात प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट Self-Enumeration (SE) ID प्राप्त होगी, जो ‘H’ से प्रारंभ होने वाली 11 अंकों की संख्या (कुल 12 कैरेक्टर) होती है। इस आईडी को सुरक्षित रखना अनिवार्य है, क्योंकि प्रगणक के आगमन पर इसी के आधार पर सत्यापन किया जाएगा।
              जनगणना-2027 दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण के अंतर्गत 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज जानकारी का सत्यापन करेंगे। यदि कोई नागरिक 30 अप्रैल तक स्व-गणना नहीं कर पाता है, तो प्रगणक उनके घर पहुंचकर जानकारी संकलित करेंगे। स्व-गणना प्रक्रिया के अंतर्गत नागरिकों को पोर्टल पर राज्य चयन, मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी सत्यापन, भाषा चयन तथा परिवार एवं मकान संबंधी जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करना होगा, जिसके पश्चात उन्हें एसईआईडी प्राप्त होगी। फॉर्म को ड्राफ्ट में सेव करने तथा अंतिम तिथि से पहले संशोधन करने की सुविधा भी उपलब्ध है। नागरिकों द्वारा प्रदान की गई सभी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सटीक एवं पूर्ण जानकारी प्रदान कर इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जैजैपुर: करही गोलीकांड पर कांग्रेस का धरना, बढ़ते अपराध पर जताया विरोध

  जैजैपुर: करही गोलीकांड पर कांग्रेस का धरना, बढ़ते अपराध पर जताया विरोध  _24 अप्रैल 2026, जैजैपुर_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_बिर्रा के करही गांव में सीमेंट , रेत कारोबारी के घर हुई गोलीबारी और बेटे आयुष कश्यप की हत्या के बाद बिर्रा में कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, गुलजार सिंह ठाकुर और इंटक ग्रामीण जिला अध्यक्ष कृष्णा साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बढ़ते गंभीर अपराधों पर विरोध जताया। धरने में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि इलाके में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। घर में घुसकर हत्या जैसी वारदात से लोग दहशत में हैं। पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की गई। धरना-प्रदर्शन में बावा राम जायसवाल, सुनील चंद्रा, महेंद्र कर्स, राजेश लहरे, नीलम चंद्रा, लोकेश कश्यप, बजरंग साहू, आजम खान, रजाक खान, कुलकित साहू, गौतम राठौर, बसंत बाई कहार, उत्तरा देवगन, निर्मला बरेट, सतन महंत समेत अन्य का...

ऑपरेशन आघात” में सप्ताह के भीतर अवैध गांजा पर तीसरी बड़ी कार्रवाई—खरसिया में 52 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

     23 अप्रैल, रायगढ़ । एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस ने लगातार तीसरी बड़ी सफलता हासिल की है। सप्ताह के भीतर तमनार से 60 किलो और चक्रधरनगर से 36 किलो गांजा जब्त करने के बाद 22 अप्रैल को खरसिया क्षेत्र में 52 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।        पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से तीन युवक बड़े-बड़े बैग में गांजा लेकर निकले हैं। सूचना पर एसएसपी शशि मोहन द्वारा सड़क और रेल मार्ग से तस्करी की संभावना को देखते हुए सभी थानों और साइबर टीम को अलर्ट किया गया। इसी दौरान खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास तीन संदिग्ध युवकों के बड़े बैग के साथ घूमने की सूचना मिली, जो संभवतः ग्राहकों की तलाश में थे।        तत्काल चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना साइबर और चौकी खरसिया की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना न...

7 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, “ऑपरेशन तलाश” में लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता

संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा, रायगढ़  रायगढ़, 23 अप्रैल 2026। जिले में लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2019 के आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में 7 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जदुमणी पैकरा (42 वर्ष), निवासी किलकिला थाना लैलूंगा को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। मामले के अनुसार, 12 मार्च 2019 को प्रार्थी राजकुमार पैंकरा ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र प्रकाश पैंकरा (22 वर्ष) ने एक युवती को पत्नी के रूप में रखा था। इसी विवाद को लेकर 11 मार्च 2019 को गांव में पंचायत बुलाई गई थी, जहां युवक के साथ मारपीट की गई, उसके हाथ बांधकर प्रताड़ित किया गया तथा उस पर जुर्माना भी लगाया गया। घटना से आहत होकर युवक ने 12 मार्च 2019 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच में मामला आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण (धारा 306 भादवि) का पा...