_11 अप्रैल 2026, शिवरीनारायण (जांजगीर-चांपा)_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़_
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल (IPS) के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक सतरूपा तारम (अजाक) के मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
मुखबिर की सूचना पर 10 अप्रैल 2026 को पुलिस ने रेड कार्रवाई कर आरोपी मुकुंद केशरवानी, पिता कृष्णा केशरवानी, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10, भोगहापारा, शिवरीनारायण को मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा खेलाते रंगे हाथों पकड़ा।
*जप्त सामग्री:*
1. सट्टे में लगी नगदी रकम 13,000 रुपये
2. एक रियलमी कंपनी का मोबाइल, कीमत 10,000 रुपये
आरोपी के विरुद्ध धारा 06, 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना पाए जाने से थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 138/26 पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को 11 अप्रैल 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारायण, प्रआर. विरेन्द्र कुमार टण्डन, आर. प्रवीण साहू, राजेश कौशिक, बलराम यादव एवं थाना शिवरीनारायण स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
टिप्पणियाँ