सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिले में 6 नवीन उप-पंजीयक कार्यालय भवनों का निर्माण शीघ्र होगा शुरू: जनसेवा को मिलेगा नया आयाम*वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी की पहल से 3.42 करोड़ की परियोजना धरातल पर



साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 10 अप्रैल 2026/ रायगढ़ जिले के विकास को नई गति देते हुए खरसिया, पुसौर, सरिया, सारंगढ़, धरमजयगढ़ एवं घरघोड़ा में 6 नवीन उप-पंजीयक कार्यालय भवनों का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। प्रत्येक भवन की लागत 57 लाख रुपए निर्धारित की गई है, जिससे कुल परियोजना लागत 3.42 करोड़ रुपए है। यह पहल नागरिकों को उनके नजदीक ही सुलभ, पारदर्शी एवं आधुनिक पंजीयन सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस जनहितकारी परियोजना के पीछे प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी का विशेष योगदान रहा है। उनके सतत प्रयास, दूरदर्शी नेतृत्व एवं विकास के प्रति समर्पण के कारण ही यह बहुप्रतीक्षित योजना अब शीघ्र धरातल पर उतरने जा रही है। निर्मित होने वाले सभी उप-पंजीयक कार्यालय आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित किए जाएंगे। इनमें डिजिटल रजिस्ट्रेशन प्रणाली, सुव्यवस्थित प्रतीक्षा कक्ष, अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्था, ऑनलाइन सेवाएं तथा दिव्यांगजन के लिए रैम्प जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
           निर्माण एजेंसी के कार्यपालन अभियंता के अनुसार सारंगढ़, खरसिया, धरमजयगढ़ एवं घरघोड़ा में निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यादेश जारी कर दिया गया है। वहीं सरिया एवं पुसौर में निविदा खुलने के बाद दर स्वीकृति हेतु प्रस्ताव उच्च कार्यालय को भेजा गया है। सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। नए कार्यालयों के शुरू होने से आम नागरिकों को पंजीयन कार्यों के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं उपलब्ध होने से समय और यात्रा व्यय में कमी आएगी, वहीं डिजिटल प्रणाली के माध्यम से पारदर्शिता और विश्वास भी बढ़ेगा। इन भवनों के निर्माण से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। साथ ही आधुनिक प्रशासनिक ढांचे के विस्तार से क्षेत्रीय विकास को भी नया आयाम मिलेगा।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिर्रा के साहू मोहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

संवाददाता सरिता साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़ बिर्रा। स्थानीय साहू मोहल्ला में बुधवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां 35 वर्षीय युवक रोहित दास महंत ने अपने ही घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रोहित दास महंत, पिता अधीन दास, अपने परिवार के साथ साहू मोहल्ला में निवास करता था। बुधवार शाम वह अपने घर के एक कमरे में गया और कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे आवाज लगाई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा अंदर से बंद होने पर शंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां रोहित फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं ...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने करण-किरण चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

रायपुर। 5 अप्रैल जब मंच सजा, रोशनी चमकी और नाम पुकारा गया—तो तालियों की गूंज से पूरा सभागार हिल उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अभिनेता करण चौहान और किरण चौहान को उनके धमाकेदार अभिनय और शानदार योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से नवाजा गया।  जैसे ही दोनों सितारों का नाम अनाउंस हुआ—पूरा हॉल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। हर किसी की जुबान पर बस एक ही नाम—करण और किरण चौहान!  अपनी जबरदस्त एक्टिंग, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस से दोनों कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। इनके हर अंदाज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।  सम्मान प्राप्त करते हुए दोनों कलाकारों ने भावुक होकर कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगे। समारोह में मौजूद गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी दोनों कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे हैं।  कुल मिलाकर—यह शाम बन गई यादगार, और क...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने ललित राज चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

  रायपुर। 5 अप्रैल रोशनी से जगमग मंच, सितारों से सजी महफिल और जैसे ही नाम पुकारा गया—पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारे ललित राज चौहान को उनके शानदार अभिनय और बेहतरीन योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। जैसे ही उनका नाम अनाउंस हुआ, हर तरफ जोश और उत्साह देखने लायक था—हॉल में मौजूद हर शख्स की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम था—ललित राज चौहान! अपनी दमदार एक्टिंग, जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने छत्तीसगढ़ सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है। उनके हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। सम्मान प्राप्त करते हुए भावुक होकर उन्होंने कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।” कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही प्रतिभाशाली कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे है...