सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोरबा में हवस और गुस्से की दरिंदगी की हद: 7 वर्षीय मासूम की हत्या, पड़ोसी युवक निकला हैवान..

कोरबा में हवस और गुस्से की दरिंदगी की हद: 7 वर्षीय मासूम की हत्या, पड़ोसी युवक निकला हैवान..


साइंस वाणी- कोरबा से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक जघन्य वारदात सामने आई है। यहां एक 19 वर्षीय युवक ने अपने ही पड़ोसी के 7 साल के मासूम बच्चे को हवस और गुस्से का शिकार बना डाला। आरोपी ने पहले बच्चे के साथ गलत हरकत की कोशिश की और जब मासूम ने विरोध करते हुए शोर मचाया, तो पकड़े जाने के डर से पत्थर से उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को पास के एक कुएं में फेंक दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह मासूम बच्चा गांव के पास स्थित एक तालाब में नहा रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपी रंजीत कुमार (19 वर्ष) की नीयत बिगड़ गई। उसने बच्चे को बहलाकर गांव के किनारे सुनसान झाड़ियों वाले इलाके में ले गया। सुनसान जगह पहुंचकर आरोपी ने मासूम के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। अचानक हुई इस हरकत से घबराकर बच्चा जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर किसी के आने के डर से आरोपी बौखला गया और पास पड़े एक भारी पत्थर से बच्चे के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।घटना को छिपाने के लिए आरोपी ने शव को घसीटते हुए पास के एक पुराने कुएं में फेंक दिया और चुपचाप अपने घर लौट आया।इधर, जब बच्चा काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तालाब के पास उसके कपड़े और जूते मिलने से अनहोनी की आशंका गहरा गई। सूचना मिलने पर पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। संदेह के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर कुएं से मासूम का शव बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या (धारा 302), पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और आक्रोशित ग्रामीण आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एसआई निरज पटेल की घर वापसी पर लिबरा में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक स्वागत लिबरा में एसआई निरज पटेल का भव्य स्वागत, कर्मा पार्टी की धुनों से गूंजा गांव

   संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा (रायगढ़) लैलूंगा (रायगढ़)। रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब गांव के निवासी निरज पटेल (पम्मी), जो कि जंगल गांव निवासी जीवन पटेल के सुपुत्र हैं, सब इंस्पेक्टर (SI) की ट्रेनिंग पूर्ण कर अपने गृह ग्राम लौटे। उनकी इस सफलता से पूरे गांव में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई। निरज पटेल के स्वागत के लिए न्यू लिबरा से लेकर मुख्य बस्ती तक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मा पार्टी, कीर्तन मंडली, डीजे, ढोल-नगाड़े और बाजे-गाजे के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कर्मा नृत्य और पारंपरिक धुनों पर लोग झूमते नजर आए। पूरे क्षेत्र में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर, फूल मालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान निरज पटेल ने सबसे पहले गांव के देव स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर को अर्पित किया। यह क्षण सभी के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा। इसके बाद वे अपने घर पहुंचे, जहां परिवारजनों ने परंप...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने करण-किरण चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

रायपुर। 5 अप्रैल जब मंच सजा, रोशनी चमकी और नाम पुकारा गया—तो तालियों की गूंज से पूरा सभागार हिल उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अभिनेता करण चौहान और किरण चौहान को उनके धमाकेदार अभिनय और शानदार योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से नवाजा गया।  जैसे ही दोनों सितारों का नाम अनाउंस हुआ—पूरा हॉल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। हर किसी की जुबान पर बस एक ही नाम—करण और किरण चौहान!  अपनी जबरदस्त एक्टिंग, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस से दोनों कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। इनके हर अंदाज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।  सम्मान प्राप्त करते हुए दोनों कलाकारों ने भावुक होकर कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगे। समारोह में मौजूद गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी दोनों कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे हैं।  कुल मिलाकर—यह शाम बन गई यादगार, और क...

घर में घुसकर मारपीट, तीन लोग घायल — ब्रेजा कार से पहुंचे आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

कर्ज विवाद को लेकर आधी रात हमला, महिला सहित तीन घायल, पुलिस से कार्रवाई की मांग  संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा (रायगढ़) लैलूंगा। रायगढ़ जिले के थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम होर्रोगुडा में बीती रात एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। कर्ज विवाद को लेकर चार युवकों द्वारा घर में घुसकर हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम घोघरा चौंकी कोतबा के मूल निवासी उमेश यादव, जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ ग्राम होर्रोगुडा में निवास करते हैं, ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, दिनांक 30 मार्च 2026 की रात लगभग 10 बजे, जब वह अपने परिवार के साथ भोजन कर सोने जा रहे थे, तभी ब्रेजा कार में सवार चार युवक उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने मनोज यादव की शादी में खर्च किए गए कर्ज की राशि को लेकर विवाद शुरू किया और गाली-गलौज करने लगे। जब उमेश यादव ने आपसी सहमति से हिसाब-किताब करने की बात कही, तो आरोपियों ने आक्रोशित होकर जान से मारने की धमकी दी और घर मे...