सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिले के सभी ग्राम पंचायतों में 7 अप्रैल को मनाया जाएगा रोजगार एवं आवास दिवस*आवास, रोजगार, जल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण पर रहेगा विशेष फोकस


साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 6 अप्रैल 2026/ जिले में ग्रामीण विकास को नई गति देने के उद्देश्य से 7 अप्रैल को सभी ग्राम पंचायतों में “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का व्यापक आयोजन किया जाएगा। शासन के दिशा-निर्देशानुसार इस दिन “चावल महोत्सव” के साथ इन कार्यक्रमों को जनभागीदारी के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं-प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा हितग्राहियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
            जिला प्रशासन ने इस आयोजन को गांव-गांव तक प्रभावी बनाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है, जिसमें जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, स्व-सहायता समूहों और आम ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस दिन ग्राम सभाओं का आयोजन कर योजनाओं की समीक्षा, प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने और नए लक्ष्यों का निर्धारण किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
           आवास दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत स्वीकृत सभी आवासों को अधिकतम 90 दिनों के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पंचायत स्तर पर कार्ययोजना बनाकर ग्राम सभाओं में चर्चा की जाएगी। लाभार्थियों को उनकी किश्तों की जानकारी दी जाएगी, लंबित जियो-टैगिंग कार्यों को पूरा किया जाएगा और प्राप्त शिकायतों का मौके पर निराकरण किया जाएगा। इससे न केवल आवास निर्माण में तेजी आएगी, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।
           रोजगार दिवस के तहत मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही, ग्रामीणों की मांग के अनुसार नए कार्यों को स्वीकृति देने की प्रक्रिया को भी तेज किया जाएगा। “मोर गाँव-मोर पानी” अभियान के अंतर्गत “नवा तरिया- आय के जरिया” पहल को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी, जिसके तहत नए तालाबों के निर्माण के लिए स्थलों का चयन कर दो माह के भीतर कार्य पूर्ण करने की योजना बनाई गई है। यह पहल जल संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों के लिए आय के नए स्रोत भी विकसित करेगी। इसके अलावा, आजीविका डबरी निर्माण के माध्यम से ‘लाइवलीहुड लेयरिंग’ (आजीविका संवर्धन)को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे किसानों और ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि हो सके। महिला सशक्तिकरण की दिशा में स्व-सहायता समूहों की भूमिका को मजबूत किया जाएगा। नागरिक सूचना पटलों पर समूह से जुड़ी महिलाओं के नाम प्रदर्शित किए जाएंगे और उन्हें सामग्री आपूर्ति व अन्य आर्थिक गतिविधियों में प्राथमिकता दी जाएगी। तकनीकी नवाचार को भी इस आयोजन में विशेष स्थान दिया गया है। मनरेगा और आवास योजना से जुड़े कार्यों की जानकारी अब क्यूआर कोड के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी, जिन्हें स्कैन कर ग्रामीण सीधे योजना से संबंधित विवरण प्राप्त कर सकेंगे। अमृत सरोवरों और अन्य प्रमुख स्थलों पर इन क्यूआर कोड्स को स्थापित किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और जागरूकता दोनों बढ़ेंगी।
           जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे 7 अप्रैल को अपने-अपने ग्राम पंचायतों में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। साथ ही, रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी जल संरक्षण तकनीकों को अपनाकर भविष्य के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने में योगदान दें। यह आयोजन न केवल योजनाओं की समीक्षा का अवसर होगा, बल्कि ग्रामीण विकास को नई दिशा देने का एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगा।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एसआई निरज पटेल की घर वापसी पर लिबरा में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक स्वागत लिबरा में एसआई निरज पटेल का भव्य स्वागत, कर्मा पार्टी की धुनों से गूंजा गांव

   संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा (रायगढ़) लैलूंगा (रायगढ़)। रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब गांव के निवासी निरज पटेल (पम्मी), जो कि जंगल गांव निवासी जीवन पटेल के सुपुत्र हैं, सब इंस्पेक्टर (SI) की ट्रेनिंग पूर्ण कर अपने गृह ग्राम लौटे। उनकी इस सफलता से पूरे गांव में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई। निरज पटेल के स्वागत के लिए न्यू लिबरा से लेकर मुख्य बस्ती तक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मा पार्टी, कीर्तन मंडली, डीजे, ढोल-नगाड़े और बाजे-गाजे के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कर्मा नृत्य और पारंपरिक धुनों पर लोग झूमते नजर आए। पूरे क्षेत्र में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर, फूल मालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान निरज पटेल ने सबसे पहले गांव के देव स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर को अर्पित किया। यह क्षण सभी के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा। इसके बाद वे अपने घर पहुंचे, जहां परिवारजनों ने परंप...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने करण-किरण चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

रायपुर। 5 अप्रैल जब मंच सजा, रोशनी चमकी और नाम पुकारा गया—तो तालियों की गूंज से पूरा सभागार हिल उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अभिनेता करण चौहान और किरण चौहान को उनके धमाकेदार अभिनय और शानदार योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से नवाजा गया।  जैसे ही दोनों सितारों का नाम अनाउंस हुआ—पूरा हॉल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। हर किसी की जुबान पर बस एक ही नाम—करण और किरण चौहान!  अपनी जबरदस्त एक्टिंग, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस से दोनों कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। इनके हर अंदाज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।  सम्मान प्राप्त करते हुए दोनों कलाकारों ने भावुक होकर कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगे। समारोह में मौजूद गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी दोनों कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे हैं।  कुल मिलाकर—यह शाम बन गई यादगार, और क...

घर में घुसकर मारपीट, तीन लोग घायल — ब्रेजा कार से पहुंचे आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

कर्ज विवाद को लेकर आधी रात हमला, महिला सहित तीन घायल, पुलिस से कार्रवाई की मांग  संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा (रायगढ़) लैलूंगा। रायगढ़ जिले के थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम होर्रोगुडा में बीती रात एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। कर्ज विवाद को लेकर चार युवकों द्वारा घर में घुसकर हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम घोघरा चौंकी कोतबा के मूल निवासी उमेश यादव, जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ ग्राम होर्रोगुडा में निवास करते हैं, ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, दिनांक 30 मार्च 2026 की रात लगभग 10 बजे, जब वह अपने परिवार के साथ भोजन कर सोने जा रहे थे, तभी ब्रेजा कार में सवार चार युवक उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने मनोज यादव की शादी में खर्च किए गए कर्ज की राशि को लेकर विवाद शुरू किया और गाली-गलौज करने लगे। जब उमेश यादव ने आपसी सहमति से हिसाब-किताब करने की बात कही, तो आरोपियों ने आक्रोशित होकर जान से मारने की धमकी दी और घर मे...