सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया विस्तृत निरीक्षण*ऑक्सी-जोन, हाईटेक लाइब्रेरी, खेल एवं पर्यटन परियोजनाओं से बदलेगा शहर का स्वरूप



*गुणवत्ता और समय-सीमा पर सख्ती-सभी कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के निर्देश:-

*केलो रिवर फ्रंट और एनीकट निर्माण से बढ़ेगी जल उपलब्धता व शहर की सुन्दरता:- 

रायगढ़, 11 अप्रैल 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने शनिवार को जिले के प्रवास के दौरान शहर में संचालित करोड़ों रुपए की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कला, संगीत, संस्कृति एवं साहित्य की नगरी रायगढ़ को उसकी मूल पहचान के साथ एक आधुनिक और विकसित शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में चल रही 9 प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।
            निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने दूध डेयरी क्षेत्र में विकसित हो रहे ऑक्सी-जोन, हाईटेक नालंदा लाइब्रेरी, रायगढ़ स्टेडियम परिसर में राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता की तैयारियों के तहत निर्मित हो रहे स्विमिंग पूल एवं खेल अधोसंरचना, पर्यटन विकास के लिए पहाड़ मंदिर के सौंदर्यीकरण, एसईसीएल द्वारा विकसित मरीन ड्राइव, कायाघाट पुल निर्माण, एसईसीएल स्टॉप डेम (सिंचाई), एफसीआई ऑक्सीजोन तथा फटहामुड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य शासन द्वारा स्वीकृत इन सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि रायगढ़ अपनी मूल पहचान को बनाए रखते हुए तेजी से विकसित शहर की दिशा में अग्रसर है और इन विविध परियोजनाओं के माध्यम से शहर में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि निकट भविष्य में रायगढ़ एक आदर्श विकसित शहर के रूप में स्थापित होगा।
           वित्त मंत्री ने शहर की सुंदरता और जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्माणाधीन एनीकट कार्य का भी अवलोकन किया। इस दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता होमेश नायक ने एनीकट निर्माण की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि कुल निर्धारित लंबाई में से लगभग 50 मीटर कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य 15 जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। इस पर वित्त मंत्री चौधरी ने संभावित वर्षा को ध्यान में रखते हुए कार्य को 15 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शहर के भीतर प्रस्तावित जेलपारा एनीकट के जीर्णोद्धार एवं खर्राघाट बैराज निर्माण से संबंधित टेंडर प्रक्रिया में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कारणों की जानकारी ली और शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
           वित्त मंत्री चौधरी ने एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र की सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत पुराने जिंदल पुल से कायाघाट पुल तक विकसित किए जा रहे केलो रिवर फ्रंट परियोजना का भी निरीक्षण किया। लगभग 28.26 करोड़ रुपये की लागत (5 वर्षों के रखरखाव सहित) से संचालित इस परियोजना का कार्य 29 जनवरी 2026 से प्रारंभ हो चुका है, जिसका क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत केलो नदी तट का सौंदर्यीकरण, छठ घाट का विकास, नई सड़कों का निर्माण, कियोस्क (दुकानों) की स्थापना, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, कार एवं बाइक पार्किंग, नदी किनारे आकर्षक बोर्ड वॉक (वॉकिंग पाथवे), प्लांटर्स एवं मार्गों का निर्माण किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र शहर का प्रमुख पर्यटन और आकर्षण केंद्र बनेगा। 
           उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा रायगढ़ शहर को पूर्ण विकसित शहर के रूप में विकसित करने हेतु स्वीकृत इन कार्यों का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी समय-समय पर स्वयं निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करते रहते हैं, जिससे कार्यों में गुणवत्ता और गति बनी रहे। निरीक्षण कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, मुकेश जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, निगम आयुक्त ब्रजेश क्षत्रिय, निगम के कार्यपालन अभियंता लोहिया, अनुविभागीय अधिकारी (जल संसाधन) तथा अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिर्रा के साहू मोहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

संवाददाता सरिता साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़ बिर्रा। स्थानीय साहू मोहल्ला में बुधवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां 35 वर्षीय युवक रोहित दास महंत ने अपने ही घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रोहित दास महंत, पिता अधीन दास, अपने परिवार के साथ साहू मोहल्ला में निवास करता था। बुधवार शाम वह अपने घर के एक कमरे में गया और कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे आवाज लगाई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा अंदर से बंद होने पर शंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां रोहित फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं ...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने करण-किरण चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

रायपुर। 5 अप्रैल जब मंच सजा, रोशनी चमकी और नाम पुकारा गया—तो तालियों की गूंज से पूरा सभागार हिल उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अभिनेता करण चौहान और किरण चौहान को उनके धमाकेदार अभिनय और शानदार योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से नवाजा गया।  जैसे ही दोनों सितारों का नाम अनाउंस हुआ—पूरा हॉल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। हर किसी की जुबान पर बस एक ही नाम—करण और किरण चौहान!  अपनी जबरदस्त एक्टिंग, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस से दोनों कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। इनके हर अंदाज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।  सम्मान प्राप्त करते हुए दोनों कलाकारों ने भावुक होकर कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगे। समारोह में मौजूद गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी दोनों कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे हैं।  कुल मिलाकर—यह शाम बन गई यादगार, और क...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने ललित राज चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

  रायपुर। 5 अप्रैल रोशनी से जगमग मंच, सितारों से सजी महफिल और जैसे ही नाम पुकारा गया—पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारे ललित राज चौहान को उनके शानदार अभिनय और बेहतरीन योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। जैसे ही उनका नाम अनाउंस हुआ, हर तरफ जोश और उत्साह देखने लायक था—हॉल में मौजूद हर शख्स की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम था—ललित राज चौहान! अपनी दमदार एक्टिंग, जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने छत्तीसगढ़ सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है। उनके हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। सम्मान प्राप्त करते हुए भावुक होकर उन्होंने कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।” कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही प्रतिभाशाली कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे है...