जांजगीर-चांपा: सुप्रीम कुमार यादव केस में रिश्वत कांड, ASI रामप्रसाद बघेल लाइन अटैच, चालान के एवज में मांगे 40 हजार व 70 बोतल शराब, वीडियो वायरल
जांजगीर-चांपा: सुप्रीम कुमार यादव केस में रिश्वत कांड, ASI रामप्रसाद बघेल लाइन अटैच, चालान के एवज में मांगे 40 हजार व 70 बोतल शराब, वीडियो वायरल
_1मई 2026, जांजगीर-चांपा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_
दरअसल, राहौद पुलिस सहायता केंद्र की पुलिस ने एक मामले में सुप्रीम कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसी मामले में चालान पेश करने के एवज में ASI रामप्रसाद बघेल ने 40 हजार रुपये और 70 बोतल अंग्रेजी शराब की मांग की।
*शिकायतकर्ता ने बनाया वीडियो:* इस दौरान शिकायतकर्ता अमित खूंटे ने रुपये मांगते वीडियो बना लिया था। उसने मामले की लिखित शिकायत के बाद प्रभारी SP निवेदिता पाल ने ASI रामप्रसाद बघेल को लाइन अटैच किया है।
*जांच शुरू:* फिलहाल, शिकायत की जांच अजाक डीएसपी सतरूपा तारम द्वारा जांच की जा रही है। SP की यह कार्रवाई 1 मई से शुरू हो रहे 'सुशासन तिहार' से ठीक पहले भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का संदेश मानी जा रही है।
IG राम गोपाल गर्ग ने 29 अप्रैल की VC में ही सभी SP को शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए थे।
टिप्पणियाँ