। ग्राम केवटाली में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि ग्रामीणों को मजबूरी में ढोढ़ी का दूषित पानी पीना पड़ रहा है। इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है और गांव में आक्रोश का माहौल है।
गर्मी बढ़ने के साथ जलस्रोत सूखने लगे हैं, जिससे समस्या और विकराल हो गई है। गांव में शुद्ध पेयजल की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी बीच जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह के प्रयास से कुछ राहत मिली है। उनके निवेदन पर प्रकाश इंडस्ट्रीज के निदेशक चतुर्वेदी साहब ने गांव में शुद्ध पेयजल के लिए टैंकर भेजवाया। टैंकर से पानी मिलने के बाद ग्रामीणों को अस्थायी राहत जरूर मिली है।
ग्रामीणों ने इस पहल के लिए चतुर्वेदी साहब और प्रकाश इंडस्ट्रीज परिवार का आभार जताया है। उनका कहना है कि इस तरह की संवेदनशील पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है और संकट के समय बड़ी मदद साबित होती है।
हालांकि, ग्रामीणों ने यह भी साफ किया कि टैंकर से पानी उपलब्ध कराना स्थायी समाधान नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गांव में जल्द से जल्द स्थायी पेयजल व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से निजात मिल सके।
टिप्पणियाँ