सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भीम आर्मी भारत एकता मिशन का महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, गितेश टंडन व साथियों को मिला जिम्मेदारी


 भीम आर्मी भारत एकता मिशन का महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, गितेश टंडन व साथियों को मिला जिम्मेदारी


भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ के संगठन विस्तार के तहत 5 अप्रैल को रायपुर टेगरी स्थित प्रदेश सह-प्रभारी मनोज बंजारे जी के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न संभागों और जिलों से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेश सह-प्रभारी मनोज बंजारे एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय दिनेश आजाद के नेतृत्व में सर्वसम्मति से वो व पूर्व जिला अध्यक्ष मुंगेली मुकेश बंजारा रावण जी के सहमति से जिला अध्यक्ष गीतेश टंडन जी व जिला उपाध्यक्ष अनिल बंजारे और अमित यादव जी को मुंगेली जिला का जिम्मेदारी दिया गया।


गीतेश टंडन जी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पूरे मुंगेली जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व, संघर्षशीलता, ईमानदारी और अनुशासन के कारण संगठन में उनकी अलग पहचान बनी है। वे नारी शक्ति सहित समाज के हर वर्ग के सम्मान और अधिकारों के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं।

बताया जाता है कि गीतेश टंडन ने अपनी कड़ी मेहनत, ईमानदारी और संगठन के प्रति निष्ठा के बल पर कम समय में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनके नेतृत्व में मुंगेली जिले में शोषित, पीड़ित और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

गीतेश टंडन जी के संगठन में प्रवेश और उन्नति में पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश बंजारा रावण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लग भग 1.5 साल पहले बलौदाबाजार घटना के बाद समाज के दैनिक स्थिति को देखते हुए सामाजिक कार्य करने के लिए गितेश टंडन जी आगे आए तो उस समय उन्हें वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। इसके बाद टंडन जी ने लगातार संघर्ष करते हुए संगठन में अपनी मजबूत पहचान बनाई।

अपने संबोधन में गितेश टंडन ने कहा कि वे संविधान की रक्षा, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा और SC, ST, OBC एवं अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। जो कार्य मुकेश बंजारे भाई ने किया है उन्हें आगे ले जाने का काम करेंगे मुंगेली में उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिर्रा के साहू मोहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

संवाददाता सरिता साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़ बिर्रा। स्थानीय साहू मोहल्ला में बुधवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां 35 वर्षीय युवक रोहित दास महंत ने अपने ही घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रोहित दास महंत, पिता अधीन दास, अपने परिवार के साथ साहू मोहल्ला में निवास करता था। बुधवार शाम वह अपने घर के एक कमरे में गया और कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे आवाज लगाई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा अंदर से बंद होने पर शंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां रोहित फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं ...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने करण-किरण चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

रायपुर। 5 अप्रैल जब मंच सजा, रोशनी चमकी और नाम पुकारा गया—तो तालियों की गूंज से पूरा सभागार हिल उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अभिनेता करण चौहान और किरण चौहान को उनके धमाकेदार अभिनय और शानदार योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से नवाजा गया।  जैसे ही दोनों सितारों का नाम अनाउंस हुआ—पूरा हॉल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। हर किसी की जुबान पर बस एक ही नाम—करण और किरण चौहान!  अपनी जबरदस्त एक्टिंग, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस से दोनों कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। इनके हर अंदाज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।  सम्मान प्राप्त करते हुए दोनों कलाकारों ने भावुक होकर कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगे। समारोह में मौजूद गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी दोनों कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे हैं।  कुल मिलाकर—यह शाम बन गई यादगार, और क...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने ललित राज चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

  रायपुर। 5 अप्रैल रोशनी से जगमग मंच, सितारों से सजी महफिल और जैसे ही नाम पुकारा गया—पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारे ललित राज चौहान को उनके शानदार अभिनय और बेहतरीन योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। जैसे ही उनका नाम अनाउंस हुआ, हर तरफ जोश और उत्साह देखने लायक था—हॉल में मौजूद हर शख्स की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम था—ललित राज चौहान! अपनी दमदार एक्टिंग, जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने छत्तीसगढ़ सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है। उनके हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। सम्मान प्राप्त करते हुए भावुक होकर उन्होंने कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।” कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही प्रतिभाशाली कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे है...