सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अवैध पत्थर से भरी ट्रेक्टर पलटी .. मजदूर कि मौके पर मौत .. विभाग पर उठ रहे सवाल

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:-धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम जमरगी डी की शांत वादियों में उस दिन एक ऐसा हादसा घटित हुआ, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। जंगल की गोद से पत्थर ढोकर लौट रहा एक ट्रैक्टर, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया,और इसी के साथ एक मेहनतकश मजदूर की जीवन-डोर भी वहीं थम गई।वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर में जंगल से अवैध रूप से लाए गए भारी-भरकम पत्थर लदे हुए थे। रामपुर से जमरगी मार्ग के खतरनाक घाट में उतरते समय, एक तीखे मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा। और देखते ही देखते ट्रैक्टर पलट गया और उस पर सवार मजदूर उसके नीचे दब गया। और वहीं चीख-पुकार के बीच जब तक लोग उसे निकाल पाते तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों ने तत्काल धरमजयगढ़़ थाना में सूचना दी, वहीं पूरे गांव में शोक और आक्रोश की लहर फैल गई। मृतक का नाम रामप्रसाद विश्वकर्मा उम्र लगभग 55 ग्राम पंचायत जबगा गांव का निवासी बताया जा रहा है। इस हादसे के साथ ही कई गंभीर सवाल भी उठ खड़े हुए हैं,आखिर जंगल से इस तरह अवैध पत्थर उत्खनन और परिवहन किसकी अनुमति से चल रहा था? क्या संबंधित बीट गार्ड और वनपरिक्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारी इस खेल से अनभिज्ञ थे, या फिर उनकी मौन सहमति से यह सब होता रहा?वहीं ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जंगलों का सीना चीरकर पत्थरों का अवैध कारोबार जारी है।


शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे रहे, जिसके चलते यह दुर्घटना किसी न किसी दिन होना तय थी।बहरहाल यह हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि वनविभाग की लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता का परिणाम बनकर सामने आया है। यदि समय रहते सख्त निगरानी और कार्रवाई की जाती, तो शायद आज एक गरीब मजदूर की जान बचाई जा सकती थी।वहीं ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और इस पूरे प्रकरण में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस प्रशासन और वन विभाग द्वारा मामले की जांच जारी है।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिर्रा के साहू मोहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

संवाददाता सरिता साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़ बिर्रा। स्थानीय साहू मोहल्ला में बुधवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां 35 वर्षीय युवक रोहित दास महंत ने अपने ही घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रोहित दास महंत, पिता अधीन दास, अपने परिवार के साथ साहू मोहल्ला में निवास करता था। बुधवार शाम वह अपने घर के एक कमरे में गया और कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे आवाज लगाई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा अंदर से बंद होने पर शंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां रोहित फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं ...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने करण-किरण चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

रायपुर। 5 अप्रैल जब मंच सजा, रोशनी चमकी और नाम पुकारा गया—तो तालियों की गूंज से पूरा सभागार हिल उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अभिनेता करण चौहान और किरण चौहान को उनके धमाकेदार अभिनय और शानदार योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से नवाजा गया।  जैसे ही दोनों सितारों का नाम अनाउंस हुआ—पूरा हॉल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। हर किसी की जुबान पर बस एक ही नाम—करण और किरण चौहान!  अपनी जबरदस्त एक्टिंग, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस से दोनों कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। इनके हर अंदाज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।  सम्मान प्राप्त करते हुए दोनों कलाकारों ने भावुक होकर कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगे। समारोह में मौजूद गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी दोनों कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे हैं।  कुल मिलाकर—यह शाम बन गई यादगार, और क...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने ललित राज चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

  रायपुर। 5 अप्रैल रोशनी से जगमग मंच, सितारों से सजी महफिल और जैसे ही नाम पुकारा गया—पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारे ललित राज चौहान को उनके शानदार अभिनय और बेहतरीन योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। जैसे ही उनका नाम अनाउंस हुआ, हर तरफ जोश और उत्साह देखने लायक था—हॉल में मौजूद हर शख्स की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम था—ललित राज चौहान! अपनी दमदार एक्टिंग, जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने छत्तीसगढ़ सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है। उनके हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। सम्मान प्राप्त करते हुए भावुक होकर उन्होंने कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।” कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही प्रतिभाशाली कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे है...