सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वित्त मंत्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडीगंभीर मरीजों के लिए बनेगी लाइफलाइन, आधुनिक उपकरणों से लैस एम्बुलेंस


साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 11 अप्रैल 2026/ जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने आज अपने विधायक निवास से एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एम्बुलेंस अत्याधुनिक जीवन रक्षक उपकरणों से सुसज्जित है, जिसमें वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, सक्शन मशीन, सिरिंज पंप, पेशेंट मॉनिटर, ऑक्सीजन सिलेंडर सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह एम्बुलेंस जिला चिकित्सालय में तैनात रहेगी और गंभीर मरीजों के लिए आपात स्थिति में जीवन रक्षक साबित होगी।
             वित्त मंत्री चौधरी ने बताया कि सामान्यतः बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एम्बुलेंस अधिक संख्या में उपलब्ध होती हैं, लेकिन एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की संख्या सीमित रहती है। इसी कमी को देखते हुए और चिकित्सकों के सुझाव के आधार पर यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि कई बार गंभीर मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में रेफर करते समय रास्ते में ही स्थिति बिगड़ जाती है। ऐसी परिस्थितियों में यह एएलएस एम्बुलेंस मरीजों को निरंतर चिकित्सा सहायता प्रदान कर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाएगी।
            मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने जानकारी दी कि लगभग 46 लाख रुपये की लागत से विधायक निधि के माध्यम से इस एम्बुलेंस को उपलब्ध कराया गया है। इसे स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया है, जिससे रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस सुविधा से अब रायगढ़ से रायपुर जैसे बड़े चिकित्सा केंद्रों में मरीजों को रेफर करना अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगा। पहले एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सुविधा की कमी के कारण कई बार गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था, जिसे अब काफी हद तक दूर किया जा सकेगा। इस एम्बुलेंस की खास बात यह है कि इसका उपयोग आम नागरिक भी कर सकेंगे। निजी उपयोग के लिए केवल डीजल खर्च के आधार पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे जरूरतमंदों को किफायती दर पर उच्च स्तरीय चिकित्सा सहायता मिल सकेगी। इस अवसर पर महापौर नगर निगम जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल, डीएचओ डॉ. भानु पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिर्रा के साहू मोहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

संवाददाता सरिता साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़ बिर्रा। स्थानीय साहू मोहल्ला में बुधवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां 35 वर्षीय युवक रोहित दास महंत ने अपने ही घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रोहित दास महंत, पिता अधीन दास, अपने परिवार के साथ साहू मोहल्ला में निवास करता था। बुधवार शाम वह अपने घर के एक कमरे में गया और कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे आवाज लगाई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा अंदर से बंद होने पर शंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां रोहित फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं ...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने करण-किरण चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

रायपुर। 5 अप्रैल जब मंच सजा, रोशनी चमकी और नाम पुकारा गया—तो तालियों की गूंज से पूरा सभागार हिल उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अभिनेता करण चौहान और किरण चौहान को उनके धमाकेदार अभिनय और शानदार योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से नवाजा गया।  जैसे ही दोनों सितारों का नाम अनाउंस हुआ—पूरा हॉल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। हर किसी की जुबान पर बस एक ही नाम—करण और किरण चौहान!  अपनी जबरदस्त एक्टिंग, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस से दोनों कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। इनके हर अंदाज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।  सम्मान प्राप्त करते हुए दोनों कलाकारों ने भावुक होकर कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगे। समारोह में मौजूद गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी दोनों कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे हैं।  कुल मिलाकर—यह शाम बन गई यादगार, और क...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने ललित राज चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

  रायपुर। 5 अप्रैल रोशनी से जगमग मंच, सितारों से सजी महफिल और जैसे ही नाम पुकारा गया—पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारे ललित राज चौहान को उनके शानदार अभिनय और बेहतरीन योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। जैसे ही उनका नाम अनाउंस हुआ, हर तरफ जोश और उत्साह देखने लायक था—हॉल में मौजूद हर शख्स की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम था—ललित राज चौहान! अपनी दमदार एक्टिंग, जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने छत्तीसगढ़ सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है। उनके हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। सम्मान प्राप्त करते हुए भावुक होकर उन्होंने कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।” कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही प्रतिभाशाली कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे है...