सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आमापाली में ‘गांव/बस्ती चलो अभियान’ आयोजित, लाभार्थियों से जनसंपर्क एवम वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया



संवाददाता - संतोष कुमार चौहान 
साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा 

लैलूंगा- 12 अप्रैल 2026
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘गांव/बस्ती चलो अभियान’ के तहत भाजपा मंडल लैलूंगा के ग्राम आमापाली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक देशभर में प्रत्येक मंडल के बूथ पर संचालित किया जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में “सेवा ही संगठन” के ध्येय को लेकर कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
अभियान के तहत मंडल क्षेत्र में निवासरत जनप्रतिनिधि राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार व आमापाली सरपंच पूर्णिमा सिदार एवं पार्टी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मनोज सतपथी, शक्ति केंद्र प्रभारी व उपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, दिनेश यादव, सुशीला राठिया, महामंत्री पूनम कौशिक, हरिहर कौशिक, गजेंद्र राठिया, भुनेश्वर सिदार, गोपाल यादव, द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया तथा स्वच्छता अभियान में सहभागिता हेतु आग्रह किया गया।
कार्यक्रम में गांव एवं बस्ती स्तर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता पतिराम मांझी, श्यामलाल राठिया,भोजराम राठिया, पुरुषोत्तम पटेल,सुकरू चौहान, हेतराम पटेल, मनीराम मांझी, राम राठिया, तेरस पैकरा का सम्मान भी किया गया साथ ही संगठन के प्रति उनके योगदान को सराहा गया। जनप्रतिनिधि राजसभा सांसद देवेंद्र प्रताप एवम जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ग्रामवासियों व लाभार्थियों तक पहुंचाई गई तथा उनसे संवाद स्थापित किया गया।
इस अवसर पर गांव-बस्ती में पार्टी का ध्वज भी स्थापित किया गया और संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर भी चर्चा की गई। गांव में हो रहे विकास कार्य सीमेंट कंक्रीट सड़क, पुल निर्माण से गांव का विकास के प्रति पार्टी की सोच को बताया गया। ग्रामवासियो से
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिर्रा के साहू मोहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

संवाददाता सरिता साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़ बिर्रा। स्थानीय साहू मोहल्ला में बुधवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां 35 वर्षीय युवक रोहित दास महंत ने अपने ही घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रोहित दास महंत, पिता अधीन दास, अपने परिवार के साथ साहू मोहल्ला में निवास करता था। बुधवार शाम वह अपने घर के एक कमरे में गया और कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे आवाज लगाई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा अंदर से बंद होने पर शंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां रोहित फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं ...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने करण-किरण चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

रायपुर। 5 अप्रैल जब मंच सजा, रोशनी चमकी और नाम पुकारा गया—तो तालियों की गूंज से पूरा सभागार हिल उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अभिनेता करण चौहान और किरण चौहान को उनके धमाकेदार अभिनय और शानदार योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से नवाजा गया।  जैसे ही दोनों सितारों का नाम अनाउंस हुआ—पूरा हॉल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। हर किसी की जुबान पर बस एक ही नाम—करण और किरण चौहान!  अपनी जबरदस्त एक्टिंग, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस से दोनों कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। इनके हर अंदाज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।  सम्मान प्राप्त करते हुए दोनों कलाकारों ने भावुक होकर कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगे। समारोह में मौजूद गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी दोनों कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे हैं।  कुल मिलाकर—यह शाम बन गई यादगार, और क...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने ललित राज चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

  रायपुर। 5 अप्रैल रोशनी से जगमग मंच, सितारों से सजी महफिल और जैसे ही नाम पुकारा गया—पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारे ललित राज चौहान को उनके शानदार अभिनय और बेहतरीन योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। जैसे ही उनका नाम अनाउंस हुआ, हर तरफ जोश और उत्साह देखने लायक था—हॉल में मौजूद हर शख्स की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम था—ललित राज चौहान! अपनी दमदार एक्टिंग, जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने छत्तीसगढ़ सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है। उनके हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। सम्मान प्राप्त करते हुए भावुक होकर उन्होंने कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।” कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही प्रतिभाशाली कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे है...