जय नारायण व्यास कॉलोनी,बीकानेर निवासी वित्तीय क्षेत्र, विशेषकर बैंकिंग व्यवस्था में सर्वजन हितार्थ सुधार हेतु निरन्तर प्रयासरत सामाजिक चिन्तक *गोवर्द्धन दास बिन्नाणी 'राजा बाबू'* की पौत्री *सुश्री युवाक्षी बिन्नाणी* (पाॅंचवी कक्षा छात्रा, युगान्तर विद्यालय, बीकानेर; सुपुत्री – नेहा सुराजकुमार बिन्नाणी) ने अपने बाल-सुलभ कौशल और रचनात्मकता से सभी का ध्यान आकर्षित किया है।
इस बार विद्यालय द्वारा सार्वजनिक वितरण हेतु प्रकाशित अप्रैल से मार्च वाले कलैंडर के प्रथम पृष्ठ पर दोनों हाथ से कार्यरत *सुश्री युवाक्षी* का फोटो छापा है।
इस फोटो ने हम सभी को आनन्दित तो किया ही साथ ही हम सभी परिवारजनों को गहराई से प्रभावित भी किया है।
अब आप सभी के अवलोकनार्थ प्रस्तुत है वह पृष्ठ
“ *सुश्री युवाक्षी* की यह उपलब्धियाँ न केवल उसके लिए बल्कि पूरे परिवार और समाज के लिए गौरव का विषय है। आशा ही नहीं, अपितु विश्वास है कि समाज इस बालिका को आशीर्वाद और प्रोत्साहन प्रदान करेगा, ताकि वह भविष्य में और ऊँचाइयों तक पहुँच सके।”
टिप्पणियाँ