संवाददाता – संतोष कुमार चौहान
साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा (रायगढ़)
रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत मुकड़ेगा मंडल में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष श्री संजय कुमार पटेल एवं कृष्ण कुमार यादव (जिलामंत्री, भाजयुमो रायगढ़) के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर भाजपा का ध्वज फहराकर संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण का संकल्प लिया गया। साथ ही आमजन से संपर्क कर उनका आभार व्यक्त किया गया तथा उन्हें पार्टी की विचारधारा, सेवा कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में भाजपा के प्रति समर्पण और एकजुटता स्पष्ट रूप से नजर आई।
टिप्पणियाँ