सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय का लोकार्पण किया**वित्त मंत्री ने कहा:- राज्य शासन की सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा


*नागरिकों को मिलेगा बेहतर अनुभव, सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम:-

साइंस न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 10 अप्रैल 2026। राज्य शासन के सुशासन नीति के तहत पारदर्शिता के साथ नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला कलेक्टोरेट परिसर में अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय का लोकार्पण आज प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने विधिवत लोकार्पण किया और जिले के नागरिकों को बधाई दी। इस अवसर पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, गुरूपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय, विजय अग्रवाल, श्रीकांत सोमावार, रत्थू गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे सहित संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
         इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने स्मार्ट पंजीयन कार्यालय में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं एवं तकनीक आधारित कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने पंजीयन की संपूर्ण प्रक्रिया को देखा, जिसमें ई-केवाईसी, आधार अपडेटेशन तथा ऑटो म्यूटेशन के बाद बी-1 एवं पी-2 की प्रति वितरण की प्रक्रिया शामिल रही। उन्होंने इस पहल को नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं समयबद्ध सेवा प्रदान करने वाला बताया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह स्मार्ट पंजीयन कार्यालय शासन की तकनीक-सक्षम एवं जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था का उत्कृष्ट उदाहरण है। इससे न केवल पंजीयन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि नागरिकों का विश्वास एवं संतुष्टि भी बढ़ेगी। रायगढ़ जिले के नागरिकों को अब पंजीयन कार्यों के लिए अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा।
        जिला पंजीयक श्री दीपक मंडावी ने बताया कि नवीन स्मार्ट पंजीयन कार्यालय वाई-फाई, स्वच्छ शौचालय, पेयजल, पारदर्शी अपॉइंटमेंट व्यवस्था, क्यू-मैनेजमेंट सिस्टम तथा डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। यहां नागरिकों के लिए आरामदायक प्रतीक्षा कक्ष, सुव्यवस्थित काउंटर, बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन तथा तकनीकी सहायता युक्त कार्यप्रणाली विकसित की गई है। कार्यालय परिसर में रजिस्ट्री प्रक्रिया से जुड़े जनहितैषी सुधारों का भी विस्तृत प्रदर्शन किया गया है। इनमें घर बैठे रजिस्ट्री एवं आधार सत्यापन सुविधा, भारमुक्त प्रमाण-पत्र ऑनलाईन, एकीकृत कैशलेस भुगतान, बायोमेट्रिक प्रणाली, रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण तथा समयबद्ध सेवा वितरण जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। इससे नागरिकों को पंजीयन सेवाओं की पारदर्शी एवं डिजिटल प्रणाली की स्पष्ट जानकारी मिल रही है। इस कार्यालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य पंजीयन प्रक्रिया को सरल, तेज, पारदर्शी एवं नागरिक-अनुकूल बनाना है, जिससे आमजनों को एक ही स्थान पर बेहतर एवं सम्मानजनक सेवा अनुभव प्राप्त हो सके।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिर्रा के साहू मोहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

संवाददाता सरिता साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़ बिर्रा। स्थानीय साहू मोहल्ला में बुधवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां 35 वर्षीय युवक रोहित दास महंत ने अपने ही घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रोहित दास महंत, पिता अधीन दास, अपने परिवार के साथ साहू मोहल्ला में निवास करता था। बुधवार शाम वह अपने घर के एक कमरे में गया और कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे आवाज लगाई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा अंदर से बंद होने पर शंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां रोहित फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं ...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने करण-किरण चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

रायपुर। 5 अप्रैल जब मंच सजा, रोशनी चमकी और नाम पुकारा गया—तो तालियों की गूंज से पूरा सभागार हिल उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अभिनेता करण चौहान और किरण चौहान को उनके धमाकेदार अभिनय और शानदार योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से नवाजा गया।  जैसे ही दोनों सितारों का नाम अनाउंस हुआ—पूरा हॉल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। हर किसी की जुबान पर बस एक ही नाम—करण और किरण चौहान!  अपनी जबरदस्त एक्टिंग, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस से दोनों कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। इनके हर अंदाज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।  सम्मान प्राप्त करते हुए दोनों कलाकारों ने भावुक होकर कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगे। समारोह में मौजूद गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी दोनों कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे हैं।  कुल मिलाकर—यह शाम बन गई यादगार, और क...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने ललित राज चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

  रायपुर। 5 अप्रैल रोशनी से जगमग मंच, सितारों से सजी महफिल और जैसे ही नाम पुकारा गया—पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारे ललित राज चौहान को उनके शानदार अभिनय और बेहतरीन योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। जैसे ही उनका नाम अनाउंस हुआ, हर तरफ जोश और उत्साह देखने लायक था—हॉल में मौजूद हर शख्स की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम था—ललित राज चौहान! अपनी दमदार एक्टिंग, जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने छत्तीसगढ़ सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है। उनके हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। सम्मान प्राप्त करते हुए भावुक होकर उन्होंने कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।” कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही प्रतिभाशाली कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे है...