सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भटगांव मंडल में भाजपा स्थापना दिवस पर “गांव बस्ती चलो अभियान” संपन्न, दर्जनों लोगों ने ली सदस्यता

संवाददाता रामकुमार प्रजापति संभाग ब्यूरो चिप
भटगांव मंडल के ग्राम पंचायत बतरा, धरतीपारा, केवटाली एवं मलगा में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर “गांव बस्ती चलो अभियान” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
इस दौरान बस्ती स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाकर आम नागरिकों से संवाद किया गया तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं के लाभों से अवगत कराया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए ग्रामीणों को उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठजनों एवं दिव्यांगजनों का सम्मान किया गया। वहीं भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर बतरा गांव में दर्जनों महिला-पुरुषों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अशोक सिंह, मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिर्रा के साहू मोहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

संवाददाता सरिता साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़ बिर्रा। स्थानीय साहू मोहल्ला में बुधवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां 35 वर्षीय युवक रोहित दास महंत ने अपने ही घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रोहित दास महंत, पिता अधीन दास, अपने परिवार के साथ साहू मोहल्ला में निवास करता था। बुधवार शाम वह अपने घर के एक कमरे में गया और कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे आवाज लगाई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा अंदर से बंद होने पर शंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां रोहित फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं ...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने करण-किरण चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

रायपुर। 5 अप्रैल जब मंच सजा, रोशनी चमकी और नाम पुकारा गया—तो तालियों की गूंज से पूरा सभागार हिल उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अभिनेता करण चौहान और किरण चौहान को उनके धमाकेदार अभिनय और शानदार योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से नवाजा गया।  जैसे ही दोनों सितारों का नाम अनाउंस हुआ—पूरा हॉल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। हर किसी की जुबान पर बस एक ही नाम—करण और किरण चौहान!  अपनी जबरदस्त एक्टिंग, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस से दोनों कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। इनके हर अंदाज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।  सम्मान प्राप्त करते हुए दोनों कलाकारों ने भावुक होकर कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगे। समारोह में मौजूद गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी दोनों कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे हैं।  कुल मिलाकर—यह शाम बन गई यादगार, और क...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने ललित राज चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

  रायपुर। 5 अप्रैल रोशनी से जगमग मंच, सितारों से सजी महफिल और जैसे ही नाम पुकारा गया—पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारे ललित राज चौहान को उनके शानदार अभिनय और बेहतरीन योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। जैसे ही उनका नाम अनाउंस हुआ, हर तरफ जोश और उत्साह देखने लायक था—हॉल में मौजूद हर शख्स की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम था—ललित राज चौहान! अपनी दमदार एक्टिंग, जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने छत्तीसगढ़ सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है। उनके हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। सम्मान प्राप्त करते हुए भावुक होकर उन्होंने कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।” कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही प्रतिभाशाली कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे है...