सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वित्तीय साक्षरता एवं फाइनेंशियल लैब निर्माण पर कार्यशाला आयोजित*चेन्नई से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने रोचक गतिविधियों से दिया प्रशिक्षण:-



साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 12 अप्रैल 2026/ कलेक्टर के निर्देश एवं डीईओ श्री के.व्ही.राव के मार्गदर्शन में जिले की शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी शालाओं में विद्यार्थियों को व्यवहारिक एवं जीवनोपयोगी शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से वित्तीय साक्षरता एवं फाइनेंशियल लैब निर्माण विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन स्थानीय नटवर अंग्रेजी माध्यम स्कूल में किया गया। कार्यशाला में जिले की चयनित चार शालाओं में पदस्थ व्याख्याताओं ने सक्रिय सहभागिता की। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को वित्तीय विषयों की व्यवहारिक समझ प्रदान करना, उन्हें आधुनिक आर्थिक गतिविधियों से जोड़ना तथा विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों में वित्तीय जागरूकता विकसित करने हेतु सक्षम बनाना था। 
           प्रशिक्षण के दौरान चेन्नई से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा अत्यंत रोचक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें प्रमुख रूप से साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय, डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा, बैंकिंग प्रणाली, बचत एवं निवेश के सिद्धांत, स्टॉक मार्केट की मूलभूत जानकारी, बीमा, बजट निर्माण, तथा दैनिक जीवन में वित्तीय निर्णय लेने की समझ शामिल रही। प्रशिक्षकों ने उदाहरणों, खेलों, समूह चर्चा, भूमिका निर्वहन तथा प्रायोगिक गतिविधियों के माध्यम से विषय को सरल एवं प्रभावी बनाया, जिससे प्रतिभागियों में विषय के प्रति गहरी रुचि विकसित हुई। कार्यशाला में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोतरा, पीएमसी नटवर स्कूल तथा पुसौर विकासखंड की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला औरदा के व्याख्याताओं ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
        तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण में विशेष रूप से इस बात पर बल दिया गया कि वित्तीय शिक्षा केवल सैद्धांतिक न होकर व्यवहारिक एवं अनुभव आधारित होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से प्रत्येक विद्यालय में फाइनेंस लैब स्थापित करने की रूपरेखा भी साझा की गई। फाइनेंस लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को बैंकिंग प्रक्रियाएं, नकली एवं वास्तविक मुद्रा की पहचान, निवेश के विकल्प, डिजिटल भुगतान प्रणाली, तथा वित्तीय प्रबंधन से संबंधित अवधारणाओं को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सभी शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विद्यालयों में इस प्रशिक्षण के अनुरूप विद्यार्थियों हेतु गतिविधि आधारित कार्यक्रम आयोजित करें। जैसे-वित्तीय क्विज, बजट निर्माण अभ्यास, नकली बैंक मॉडल, शेयर बाजार का सिमुलेशन आदि। इससे विद्यार्थियों में प्रारंभिक स्तर से ही वित्तीय अनुशासन एवं जागरूकता विकसित की जा सकेगी।
         उपस्थित सभी प्रतिभागी शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया तथा इसे अपने शैक्षणिक कार्य में प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया। कार्यशाला के संचालन में समग्र शिक्षा जिला कार्यालय से प्रभारी जिला मिशन समन्वयक भूपेन्द्र पटेल एवं बीआरसी रायगढ़ श मनोज अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिर्रा के साहू मोहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

संवाददाता सरिता साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़ बिर्रा। स्थानीय साहू मोहल्ला में बुधवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां 35 वर्षीय युवक रोहित दास महंत ने अपने ही घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रोहित दास महंत, पिता अधीन दास, अपने परिवार के साथ साहू मोहल्ला में निवास करता था। बुधवार शाम वह अपने घर के एक कमरे में गया और कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे आवाज लगाई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा अंदर से बंद होने पर शंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां रोहित फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं ...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने करण-किरण चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

रायपुर। 5 अप्रैल जब मंच सजा, रोशनी चमकी और नाम पुकारा गया—तो तालियों की गूंज से पूरा सभागार हिल उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अभिनेता करण चौहान और किरण चौहान को उनके धमाकेदार अभिनय और शानदार योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से नवाजा गया।  जैसे ही दोनों सितारों का नाम अनाउंस हुआ—पूरा हॉल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। हर किसी की जुबान पर बस एक ही नाम—करण और किरण चौहान!  अपनी जबरदस्त एक्टिंग, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस से दोनों कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। इनके हर अंदाज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।  सम्मान प्राप्त करते हुए दोनों कलाकारों ने भावुक होकर कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगे। समारोह में मौजूद गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी दोनों कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे हैं।  कुल मिलाकर—यह शाम बन गई यादगार, और क...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने ललित राज चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

  रायपुर। 5 अप्रैल रोशनी से जगमग मंच, सितारों से सजी महफिल और जैसे ही नाम पुकारा गया—पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारे ललित राज चौहान को उनके शानदार अभिनय और बेहतरीन योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। जैसे ही उनका नाम अनाउंस हुआ, हर तरफ जोश और उत्साह देखने लायक था—हॉल में मौजूद हर शख्स की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम था—ललित राज चौहान! अपनी दमदार एक्टिंग, जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने छत्तीसगढ़ सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है। उनके हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। सम्मान प्राप्त करते हुए भावुक होकर उन्होंने कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।” कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही प्रतिभाशाली कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे है...