सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिवसेना ने निकाली भव्य शोभायात्रा, नगरवासियों ने किया स्वागत

बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर


कांकेर, शिवसेना जिला ईकाई कांकेर के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोंत्सव रामनवमी के उपलक्ष पर शहर में एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हजारों की संख्या में राम भक्तों ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ भाग लिया। शोभा यात्रा का शुभारंभ शाम 6:00 बजे पंचमुखी हनुमान मंदिर से पूजन और आरती के साथ हुआ। यात्रा में भगवान श्री रामचंद्र जी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। पुरी यात्रा के दौरान जय श्री राम की जयघोष से वातावरण गूंजायमान रहा। यात्रा में पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल नगाड़ों और ध्वजाओं के साथ श्रद्धालु चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय प्रशासन और शिवसेना स्वयंसेवकों ने मुस्तैदी से अपने जिम्मेदारी निभाई। शोभायात्रा का समापन पुराना बस स्टैंड में रात्रि 9:00 बजे धर्म सभा कर प्रसाद वितरण के साथ हुआ। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सफल आयोजन के लिए सभी नगरवासियों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिवसेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा शिवसेना प्रदेश सचिव महेश वासुदेव दुबे ब्लॉक अध्यक्ष संत पटेल अनेश नुरूटी सुकचंद मंडावी भोलापाल रामनारायण उसेंडी सम्पत सिन्हा सुरेश नाग चैनुराम शिवाना अश्वन सहारे मानक सहारे बलराम ब्यपारी लच्छन सहारे राजेन्द्र यादव धर्मेंद्र यादव संतु निर्मलकर प्रणनवेश बिश्वास कुलवंत सिंह कौमार्य गोलू पटेल दुर्गेश शर्मा सुजल मेरिया सुधीर निषाद तोरण भुआर्य सुरेश रावटे हीरालाल मानकर नरेश साहरे प्रमोद कोरेटिया प्रेमलाल चुरेंद्र उत्तम ठाकुर मनकुंवर उयके इत्यादि हजारों शिव सैनिक कार्यकर्ता उपस्थित थें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिर्रा के साहू मोहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

संवाददाता सरिता साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़ बिर्रा। स्थानीय साहू मोहल्ला में बुधवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां 35 वर्षीय युवक रोहित दास महंत ने अपने ही घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रोहित दास महंत, पिता अधीन दास, अपने परिवार के साथ साहू मोहल्ला में निवास करता था। बुधवार शाम वह अपने घर के एक कमरे में गया और कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे आवाज लगाई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा अंदर से बंद होने पर शंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां रोहित फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं ...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने करण-किरण चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

रायपुर। 5 अप्रैल जब मंच सजा, रोशनी चमकी और नाम पुकारा गया—तो तालियों की गूंज से पूरा सभागार हिल उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अभिनेता करण चौहान और किरण चौहान को उनके धमाकेदार अभिनय और शानदार योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से नवाजा गया।  जैसे ही दोनों सितारों का नाम अनाउंस हुआ—पूरा हॉल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। हर किसी की जुबान पर बस एक ही नाम—करण और किरण चौहान!  अपनी जबरदस्त एक्टिंग, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस से दोनों कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। इनके हर अंदाज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।  सम्मान प्राप्त करते हुए दोनों कलाकारों ने भावुक होकर कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगे। समारोह में मौजूद गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी दोनों कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे हैं।  कुल मिलाकर—यह शाम बन गई यादगार, और क...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने ललित राज चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

  रायपुर। 5 अप्रैल रोशनी से जगमग मंच, सितारों से सजी महफिल और जैसे ही नाम पुकारा गया—पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारे ललित राज चौहान को उनके शानदार अभिनय और बेहतरीन योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। जैसे ही उनका नाम अनाउंस हुआ, हर तरफ जोश और उत्साह देखने लायक था—हॉल में मौजूद हर शख्स की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम था—ललित राज चौहान! अपनी दमदार एक्टिंग, जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने छत्तीसगढ़ सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है। उनके हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। सम्मान प्राप्त करते हुए भावुक होकर उन्होंने कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।” कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही प्रतिभाशाली कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे है...