सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इंका सिस्टर की लापरवाही के खामियाजा भूगत रही प्रसव कराने आई महिला।


 इंका सिस्टर की लापरवाही के खामियाजा भूगत रही प्रसव कराने आई महिला। 


सरकार की मंशा है, की सभी लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिले और खास कर ग्रामीण अंचल के महिलाओं के लिए प्रसव कराने एवं जच्चा बच्चा के बेहतर ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपालपुर को संचालित किया है। लेकिन वहा ड्यूटी पर तैनात कुमारी इंका साहू महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने अपने ड्यूटी समय के पूर्व अपने गंतव्य (अपने घर) चली गई हास्पिटल से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी से आना जाना करती है। 

लगभग शाम, ह़ोते होते दूर से प्रसव कराने एक महिला आई। तब पता चला की यहाँ प्रसव कराने के लिए कोई सीस्टर नही थी। जब ग्रामीणों को पता चला तो प्रभारी डाक्टर से बात किया तो अन्य सीस्टर को ड्यूटी पर जाने के लिए ब्यवस्था किया। तब तक प्रसव कराने आई महिला दर्द से कराह रही थी। कुछ समय पहले उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को प्रसव के लिए प्रख्यात माना जाता था। लेकिन ऐसे महौल बनाकर रखेगे तो संस्था का क्या होगा? 

ज्ञात हो कि हास्पीटल में अन्य मरीज और जच्चा बच्चा पहले से भर्ती थी। कुमारी इंका साहू महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा लापरवाही के कारण कभी भी कुछ घटना हो जाता तो जिम्मेदार कौन होता? जबकि सरकार वहा हमेशा प्रसव कराने के लिए सीस्टर के ब्यवस्था करके रखा है , जिससे लोगों को परेशानी न हो। 

अतः शासन प्रशासन से मांग है ऐसे लापरवाह सीस्टर के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की महान कृपा करें। ताकि भविष्य मे ऐसे पुनरावृत्ति न हो। 

डॉक्टर फलित जालान प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर से मोबाइल पर संपर्क करने पर बताया कि जैसे ही सिस्टर की ड्यूटी के संबंध में जानकारी मिला तो मैं तत्काल अन्य सिस्टर की ड्यूटी लगा दिया हूँ। 

डॉक्टर शशी कुमार जायसवाल खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ को मोबाइल से संपर्क करने पर उनका मोबाईल पहुँच से बाहर बताया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एसआई निरज पटेल की घर वापसी पर लिबरा में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक स्वागत लिबरा में एसआई निरज पटेल का भव्य स्वागत, कर्मा पार्टी की धुनों से गूंजा गांव

   संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा (रायगढ़) लैलूंगा (रायगढ़)। रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब गांव के निवासी निरज पटेल (पम्मी), जो कि जंगल गांव निवासी जीवन पटेल के सुपुत्र हैं, सब इंस्पेक्टर (SI) की ट्रेनिंग पूर्ण कर अपने गृह ग्राम लौटे। उनकी इस सफलता से पूरे गांव में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई। निरज पटेल के स्वागत के लिए न्यू लिबरा से लेकर मुख्य बस्ती तक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मा पार्टी, कीर्तन मंडली, डीजे, ढोल-नगाड़े और बाजे-गाजे के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कर्मा नृत्य और पारंपरिक धुनों पर लोग झूमते नजर आए। पूरे क्षेत्र में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर, फूल मालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान निरज पटेल ने सबसे पहले गांव के देव स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर को अर्पित किया। यह क्षण सभी के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा। इसके बाद वे अपने घर पहुंचे, जहां परिवारजनों ने परंप...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने करण-किरण चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

रायपुर। 5 अप्रैल जब मंच सजा, रोशनी चमकी और नाम पुकारा गया—तो तालियों की गूंज से पूरा सभागार हिल उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अभिनेता करण चौहान और किरण चौहान को उनके धमाकेदार अभिनय और शानदार योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से नवाजा गया।  जैसे ही दोनों सितारों का नाम अनाउंस हुआ—पूरा हॉल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। हर किसी की जुबान पर बस एक ही नाम—करण और किरण चौहान!  अपनी जबरदस्त एक्टिंग, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस से दोनों कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। इनके हर अंदाज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।  सम्मान प्राप्त करते हुए दोनों कलाकारों ने भावुक होकर कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगे। समारोह में मौजूद गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी दोनों कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे हैं।  कुल मिलाकर—यह शाम बन गई यादगार, और क...

घर में घुसकर मारपीट, तीन लोग घायल — ब्रेजा कार से पहुंचे आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

कर्ज विवाद को लेकर आधी रात हमला, महिला सहित तीन घायल, पुलिस से कार्रवाई की मांग  संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा (रायगढ़) लैलूंगा। रायगढ़ जिले के थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम होर्रोगुडा में बीती रात एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। कर्ज विवाद को लेकर चार युवकों द्वारा घर में घुसकर हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम घोघरा चौंकी कोतबा के मूल निवासी उमेश यादव, जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ ग्राम होर्रोगुडा में निवास करते हैं, ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, दिनांक 30 मार्च 2026 की रात लगभग 10 बजे, जब वह अपने परिवार के साथ भोजन कर सोने जा रहे थे, तभी ब्रेजा कार में सवार चार युवक उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने मनोज यादव की शादी में खर्च किए गए कर्ज की राशि को लेकर विवाद शुरू किया और गाली-गलौज करने लगे। जब उमेश यादव ने आपसी सहमति से हिसाब-किताब करने की बात कही, तो आरोपियों ने आक्रोशित होकर जान से मारने की धमकी दी और घर मे...