सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिजली बिल में बड़ी राहत,रायगढ़ में समाधान योजना से उपभोक्ताओं को करोड़ों की छूट**मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल, सुशासन नीति के तहत लोगों को मिल रही सीधी राहत


*रायगढ़ जिले में 51,447 उपभोक्ता पात्र, अब तक 47944 ने कराया पंजीयन 38.72 करोड़ की छूट स्वीकृत:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़,30 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन की सुशासन नीति का प्रभाव अब जमीनी स्तर पर साफ दिखाई दे रहा है। आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना के तहत रायगढ़ जिले में बड़ी संख्या में उपभोक्ता लाभान्वित हो रहे हैं। इस योजना का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिनांक 12 मार्च 2026 की किया गया था जो 30 जून 2026 तक प्रभावशील रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों तक इसका लाभ तेजी से पहुंचाया जा रहा है।
योजना के अंतर्गत सभी घरेलू बीपीएल उपभोक्ता एवं कृषि श्रेणी के उपभोक्ता, जिनका मार्च 2023 तक बिजली बिल बकाया है, या जिनका पूर्व में बकाया राशि के कारण स्थायी विच्छेदन हो चुका है, उन्हें पात्र माना गया है। हालांकि जिन उपभोक्ताओं के न्यायालयीन प्रकरण लंबित हैं, उन्हें इस योजना में शामिल नहीं किया गया है।
इस महत्वाकांक्षी योजना में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बकाया राशि पर लगने वाले ब्याज को पूरी तरह (100 प्रतिशत) माफ किया जा रहा है, वहीं मूलधन में भी श्रेणी अनुसार अधिकतम 75 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जा रही है। इससे वर्षों से लंबित बिजली बिल का बोझ झेल रहे उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है।
रायगढ़ जिले में इस योजना के तहत कुल 51,407 सक्रिय एवं निष्क्रिय उपभोक्ता पात्र हैं, जिनकी कुल बकाया राशि 81.06 करोड़ रुपए है। जिला प्रशासन के सतत प्रयासों और जनजागरूकता के चलते अब तक 47,944 उपभोक्ताओं ने पंजीयन करा लिया है। इनमें से हितग्राहियों को अब तक कुल 38.72 करोड़ रुपए की छूट प्रदान की जा चुकी है, जो योजना की सफलता को दर्शाता है।
कार्यपालन अभियंता श्री नरेंद्र नायक ने बताया कि योजना का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।गाँव गांव में शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों के घर पहुंच कर योजना के बारे में बताया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पात्र उपभोक्ता समय रहते पंजीयन कराकर इस छूट का लाभ अवश्य लें, जिससे उनका बकाया भार कम हो सके और विद्युत सेवाएं भी सुचारू रूप से जारी रह सकें।
योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सक्रिय उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन के माध्यम से मोर बिजली ऐप पर पंजीयन कर सकते हैं या अपने नजदीकी विद्युत वितरण केंद्र में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा शिविरों और जनसंपर्क माध्यमों के जरिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
रायगढ़ जिला प्रशासन की सक्रियता और बेहतर क्रियान्वयन के कारण यह योजना जिले में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर रही है। इस अभियान से उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिल रही है।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ मामले में जूटमिल पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, डकैती की धाराओं के तहत पांच आरोपी गिरफ्तार

       27 अप्रैल, रायगढ़ । थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड स्थित ट्रांसपोर्ट ऑफिस में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ की घटना पर जूटमिल पुलिस ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर डकैती सहित गंभीर धाराओं में रिमांड पर भेजा है। एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी  अनिल सोनी, सीएसपी  मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर की गई इस कार्रवाई में वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।            प्रार्थी उपेंद्र सिंह (60 साल) निवासी कैदीमुड़ा ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अप्रैल की शाम वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी रास्ते में खड़ी कार को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। प्रार्थी बचाने के लिए अपने आफिस की ओर भागा, जहां पीछा करते उनके आफिस पहुंचे और आरोपियों ने प्रार्थी के स्टाफ के साथ भी मारपीट की, ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की और कर्मचारी ब...

जॉब दिलाने के बहाने महिला और नाबालिग से छेड़खानी, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को कार सहित दबोचा

        26 अप्रैल, रायगढ़। जॉब दिलाने के नाम पर महिला और नाबालिग को झांसे में लेकर छेड़खानी करने वाले आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना घरघोड़ा पुलिस ने *आरोपी सुरेन्द्र बेहरा पिता मिनकेतन बेहरा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम रायकेरा थाना घरघोड़ा* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।          के संबंध में 24 अप्रैल को नाबालिग पीड़िता (15 साल) द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी भाभी (30 साल) को 16 अप्रैल को एक अज्ञात युवक ने मोबाइल पर कॉल कर स्वयं को “विजय” बताकर रायगढ़ की कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और छेड़खानी की ।                       बालिका ने बताया कि इसकी भाभी के मोबाइल पर दिनांक 16.04.2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके बताया कि उसका नाम विजय है और वह रायगढ़ की कंपनियों में काम दिलाता है, तब इसकी भ...