सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित*गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व और नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए किया गया जागरूक:-



साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 10 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में व्यापक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह अभियान राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।
            इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराए गए और उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, सिकलिन, मलेरिया, एच.आई.वी., वजन और ऊँचाई जैसी आवश्यक जांचें की गईं। महिलाओं को आयरन और कैल्शियम की गोलियों का वितरण किया गया। इसके अलावा स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं को शरीर की स्वच्छता, पोषण और सुरक्षित प्रसव के महत्व पर विशेष परामर्श दिया गया। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी कराई गई। शिविर में गर्भवती महिलाओं को लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर का दौरा कराते हुए उन्हें मानसिक रूप से सुरक्षित प्रसव के लिए तैयार किया गया, जिससे प्रसव के दौरान होने वाले तनाव को कम किया जा सके।
           प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले में प्रतिमाह 9 एवं 24 तारीख को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में 9 अप्रैल का आयोजित स्वास्थ्य शिविर में रायगढ़ जिले में कुल 740 गर्भवती माताओं की जांच की गई। जिसमें विकासखंडवार लोईंग में 61, पुसौर में 156, चपले में 127, तमनार में 60, धरमजयगढ़ में 198, लैलूंगा में 70 एवं घरघोड़ा-68 महिलाएं शामिल थी। प्रशासन ने महिलाओं को किसी भी समस्या के लिए तुरंत स्वास्थ्यकर्मी से संपर्क करने और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने का संदेश दिया। जिला प्रशासन ने इस अवसर पर सभी गर्भवती महिलाओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का लाभ अवश्य उठाएँ और अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराएँ। स्वास्थ्यकर्मियों के मार्गदर्शन में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आंगनबाड़ी जाकर अपने और अपने बच्चे के पोषण पर ध्यान दें।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिर्रा के साहू मोहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

संवाददाता सरिता साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़ बिर्रा। स्थानीय साहू मोहल्ला में बुधवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां 35 वर्षीय युवक रोहित दास महंत ने अपने ही घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रोहित दास महंत, पिता अधीन दास, अपने परिवार के साथ साहू मोहल्ला में निवास करता था। बुधवार शाम वह अपने घर के एक कमरे में गया और कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे आवाज लगाई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा अंदर से बंद होने पर शंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां रोहित फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं ...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने करण-किरण चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

रायपुर। 5 अप्रैल जब मंच सजा, रोशनी चमकी और नाम पुकारा गया—तो तालियों की गूंज से पूरा सभागार हिल उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अभिनेता करण चौहान और किरण चौहान को उनके धमाकेदार अभिनय और शानदार योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से नवाजा गया।  जैसे ही दोनों सितारों का नाम अनाउंस हुआ—पूरा हॉल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। हर किसी की जुबान पर बस एक ही नाम—करण और किरण चौहान!  अपनी जबरदस्त एक्टिंग, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस से दोनों कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। इनके हर अंदाज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।  सम्मान प्राप्त करते हुए दोनों कलाकारों ने भावुक होकर कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगे। समारोह में मौजूद गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी दोनों कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे हैं।  कुल मिलाकर—यह शाम बन गई यादगार, और क...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने ललित राज चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

  रायपुर। 5 अप्रैल रोशनी से जगमग मंच, सितारों से सजी महफिल और जैसे ही नाम पुकारा गया—पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारे ललित राज चौहान को उनके शानदार अभिनय और बेहतरीन योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। जैसे ही उनका नाम अनाउंस हुआ, हर तरफ जोश और उत्साह देखने लायक था—हॉल में मौजूद हर शख्स की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम था—ललित राज चौहान! अपनी दमदार एक्टिंग, जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने छत्तीसगढ़ सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है। उनके हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। सम्मान प्राप्त करते हुए भावुक होकर उन्होंने कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।” कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही प्रतिभाशाली कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे है...