सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

घरघोड़ा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित*लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने किया शिविर का अवलोकन


*43 हितग्राही सीधे हुए लाभान्वित, कई को मिला ऑन-द-स्पॉट समाधान*

*पीएम सूर्य घर योजना सहित योजनाओं का हुआ प्रचार-प्रसार*

*राजस्व, स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं पर विशेष फोकस*

*पेयजल समस्या के समाधान हेतु दिए गए निर्देश*
रायगढ़, 4 अप्रैल 2026/ जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु घरघोड़ा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत किए तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने शिविर का अवलोकन कर अपने संबोधन में कहा कि सरकार की मंशा है कि आम जनता की समस्याओं का समाधान सरल एवं सहज तरीके से उनके द्वार पर ही हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह पहल की गई है, ताकि किसानों, मजदूरों, दिव्यांगजनों सहित सभी वर्गों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी हैं, जो विभिन्न कारणों से कार्यालयों तक नहीं पहुंच पाते। आज प्रशासन की पूरी टीम यहां उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुन रही है और उनका समाधान कर रही है।
         सांसद श्री राठिया ने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से दर्ज किया जा रहा है और निर्धारित समय-सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर अपनी समस्याएं रखें और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि आम जनता की जागरूकता ही विकास की मूल आधारशिला है। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु पाइपलाइन व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
        शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा 43 हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सहकारी समिति द्वारा 5 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड ऋण, पशुधन विकास विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को मिनरल मिक्सचर, उद्यान विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को फलदार पौधे वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई तथा सुपोषण किट दिया गया एवं 5 हितग्राहियों को नोनी सुरक्षा योजना के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जनपद पंचायत द्वारा 3 हितग्राहियों को शौचालय पूर्णता प्रमाण पत्र दिया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 1 हितग्राही को व्हील चेयर एवं 5 को छड़ी, श्रम विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को श्रम कार्ड, मछली पालन विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को आइस बॉक्स एवं जाल, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, तथा नगर एवं जनपद पंचायत द्वारा 12 हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र भी दिए गए। इसी तरह अन्य हितग्राहियों को भी लाभांवित किया गया।
        शिविर के दौरान बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई का मौके पर ही निराकरण किया गया। इससे आवेदकों में उत्साह का माहौल देखा गया। लाभान्वित हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। राजस्व विभाग द्वारा वन अधिकार, नामांतरण, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन लिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण जागरूकता तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क जांच, उपचार एवं दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री मुरलीधर राठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सहनु पैकरा, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, राजेश बेहरा, प्रबंध राठिया, हंसु गुप्ता, अवधेश ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, एसडीएम श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एसआई निरज पटेल की घर वापसी पर लिबरा में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक स्वागत लिबरा में एसआई निरज पटेल का भव्य स्वागत, कर्मा पार्टी की धुनों से गूंजा गांव

   संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा (रायगढ़) लैलूंगा (रायगढ़)। रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब गांव के निवासी निरज पटेल (पम्मी), जो कि जंगल गांव निवासी जीवन पटेल के सुपुत्र हैं, सब इंस्पेक्टर (SI) की ट्रेनिंग पूर्ण कर अपने गृह ग्राम लौटे। उनकी इस सफलता से पूरे गांव में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई। निरज पटेल के स्वागत के लिए न्यू लिबरा से लेकर मुख्य बस्ती तक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मा पार्टी, कीर्तन मंडली, डीजे, ढोल-नगाड़े और बाजे-गाजे के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कर्मा नृत्य और पारंपरिक धुनों पर लोग झूमते नजर आए। पूरे क्षेत्र में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर, फूल मालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान निरज पटेल ने सबसे पहले गांव के देव स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर को अर्पित किया। यह क्षण सभी के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा। इसके बाद वे अपने घर पहुंचे, जहां परिवारजनों ने परंप...

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने करण-किरण चौहान को ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

रायपुर। 5 अप्रैल जब मंच सजा, रोशनी चमकी और नाम पुकारा गया—तो तालियों की गूंज से पूरा सभागार हिल उठा! पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के भव्य सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अभिनेता करण चौहान और किरण चौहान को उनके धमाकेदार अभिनय और शानदार योगदान के लिए ‘बेस्ट अवॉर्ड’ से नवाजा गया।  जैसे ही दोनों सितारों का नाम अनाउंस हुआ—पूरा हॉल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। हर किसी की जुबान पर बस एक ही नाम—करण और किरण चौहान!  अपनी जबरदस्त एक्टिंग, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और सुपरहिट परफॉर्मेंस से दोनों कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। इनके हर अंदाज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।  सम्मान प्राप्त करते हुए दोनों कलाकारों ने भावुक होकर कहा— “यह अवॉर्ड हमारे लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। हम आगे भी अपने प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगे। समारोह में मौजूद गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों ने भी दोनों कलाकारों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे ही कलाकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिला रहे हैं।  कुल मिलाकर—यह शाम बन गई यादगार, और क...

घर में घुसकर मारपीट, तीन लोग घायल — ब्रेजा कार से पहुंचे आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

कर्ज विवाद को लेकर आधी रात हमला, महिला सहित तीन घायल, पुलिस से कार्रवाई की मांग  संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा (रायगढ़) लैलूंगा। रायगढ़ जिले के थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम होर्रोगुडा में बीती रात एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। कर्ज विवाद को लेकर चार युवकों द्वारा घर में घुसकर हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम घोघरा चौंकी कोतबा के मूल निवासी उमेश यादव, जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ ग्राम होर्रोगुडा में निवास करते हैं, ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, दिनांक 30 मार्च 2026 की रात लगभग 10 बजे, जब वह अपने परिवार के साथ भोजन कर सोने जा रहे थे, तभी ब्रेजा कार में सवार चार युवक उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने मनोज यादव की शादी में खर्च किए गए कर्ज की राशि को लेकर विवाद शुरू किया और गाली-गलौज करने लगे। जब उमेश यादव ने आपसी सहमति से हिसाब-किताब करने की बात कही, तो आरोपियों ने आक्रोशित होकर जान से मारने की धमकी दी और घर मे...