सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सही दवा, शुद्ध आहार” अभियान के तहत रायगढ़ में सघन जांच, थोक औषधि विक्रेताओं पर प्रशासन की नजर*15 दिवसीय राज्यव्यापी अभियान के तहत 5 फर्मों का निरीक्षण



*स्वापक औषधियों के क्रय-विक्रय दस्तावेजों की हुई गहन जांच,सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त दवा उपलब्ध कराने प्रशासन सख्त:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:-रायगढ़,4 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुरूप प्रदेशभर में संचालित 15 दिवसीय सघन जांच अभियान के तहत आज रायगढ़ शहर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा स्वापक औषधियों के थोक विक्रेताओं के यहां व्यापक जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई। “सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर आधारित यह अभियान 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक प्रदेशभर में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं औषधियां उपलब्ध कराना है।
निर्धारित कार्ययोजना के तहत 4 मई 2026 को रायगढ़ शहर में चिन्हांकित थोक औषधि विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में पहुंचकर अधिकारियों ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के प्रावधानों के अंतर्गत क्रय-विक्रय से संबंधित दस्तावेजों की सघन जांच की। इस दौरान दवाओं के भंडारण, रिकॉर्ड संधारण एवं वैधता से जुड़े पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
जांच अभियान के अंतर्गत शुभ सर्जिकल (स्टेशन रोड), अंबिका इंटरप्राइजेस (रेलवे स्टेशन के पास), अमर इंटरप्राइजेस (नगर पालिका निगम कॉम्प्लेक्स), सुधीर केमिस्ट (सावित्रीनगर) तथा मेडिकोर (लोचन नगर) सहित कुल 5 थोक औषधि विक्रेताओं को चिन्हांकित कर उनके प्रतिष्ठानों में जांच कार्रवाई संपादित की गई।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने इस प्रकार की कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य दवा वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाना, अवैध या अनियमित गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा आमजन को सुरक्षित दवाएं उपलब्ध कराना बताया है। अभियान के दौरान नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल प्रमाणित एवं लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही दवाएं खरीदें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी संबंधित विभाग को दें, ताकि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...