जांजगीर-चांपा में रेत माफिया पर बड़ा वार: कलेक्टर के निर्देश पर 24 घंटे में 6 हाइवा-3 ट्रैक्टर जब्त, बम्हनीडीह, जांजगीर समेत 5 इलाकों में छापा
_05 मई 2026, जांजगीर-चांपा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_
*कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर रेत के अवैध उत्खनन-परिवहन के खिलाफ राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई में पहले ही दिन बड़ी सफलता मिली है।* *जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक जांच के दौरान कुल 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर अवैध रेत परिवहन करते जब्त किए गए हैं।*
*कहां से कितने वाहन पकड़े:* खनिज अधिकारी ने बताया कि *जांच के दौरान बम्हनीडीह क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर 2 हाइवा जब्त कर थाना बम्हनीडीह के सुपुर्द किया गया।* *इसी प्रकार जांजगीर क्षेत्र में 3 ट्रैक्टर जब्त कर खनिज विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।*
*4 हाइवा और जब्त:* *साथ ही देवरहा, पीथमपुर, गढ़ापाली, केवा नवापारा क्षेत्र तथा जांजगीर मुख्य मार्ग में जांच करते हुए कुल 4 हाइवा को खनिज रेत के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर पुलिस लाइन खोखरा में सुरक्षार्थ रखा गया है।*
*कुल कार्रवाई:* *संयुक्त टीम ने एक दिन में 2+4= 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर, कुल 9 वाहनों पर कार्रवाई की है।* कलेक्टर ने *स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध रेत उत्खनन-परिवहन में लिप्त वाहन, JCB, पोकलेन मशीन जब्त कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए* और अभियान लगातार जारी रहेगा
टिप्पणियाँ