मधईपुर सिलसिलेवार चोरी का 24 घंटे में खुलासा: सरवानी का निगरानी बदमाश अमृत, बाकीमोगरा का उत्तम और चांपा का तुलसी गिरफ्तार, पल्सर से आए थे चोरी करने, लाखों का माल बरामद
_05 मई 2026, जांजगीर-चांपा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_
*जांजगीर-चांपा पुलिस ने थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में 02-03 मई की दरम्यानी रात हुई सिलसिलेवार चोरी की चार वारदातों का 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है।* *प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में* *निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने CCTV फुटेज, मुखबिर की सूचना व सायबर तकनीक से 3 आरोपियों को दबोच लिया।*
*किसके घर क्या उड़ाया:*
1. *संतराम रात्रे:* चांदी का पायल व सोने का लॉकेट
2. *रवि शंकर रात्रे:* चांदी का पायल, मंगलसूत्र, सोने का लॉकेट व नगदी
3. *रेशम लाल रात्रे:* सूने मकान का ताला तोड़कर बिछिया, सोने के आभूषण, कांस-पीतल के बर्तन व नगदी
4. *विजय कुमार:* एलईडी टीवी, मोबाइल, चांदी के सिक्के, पायल, सोने के जेवर व नगदी
*गिरफ्तार तीनों आरोपी:* पूछताछ में *पल्सर मोटरसाइकिल से गांव पहुंचकर चारों घरों में चोरी करना कबूल किया।* गिरफ्तार आरोपियों के नाम-पते:
1. *अमृत पटेल पिता रामलाल पटेल उम्र 33 वर्ष निवासी सरवानी थाना सक्ती जिला सक्ती* - _थाना शक्ति का निगरानी बदमाश, थाना नगरदा में चोरी का मामला दर्ज, फरार चल रहा था_
2. *उत्तम पठारे पिता अमरनाथ पठारे उम्र 26 वर्ष निवासी बाकीमोगरा थाना बाकीमोंगरा*
3. *तुलसी पटेल पिता एकादशी पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड 01 पानी फिल्टर रोड चांपा*
*क्या बरामद हुआ:* *आरोपियों के कब्जे से चांदी के पायल, सिक्के, बिछिया, सोने के लॉकेट, मंगलसूत्र, पीतल-कांस के बर्तन, एलईडी टीवी, मोबाइल, नगदी रकम बरामद हुई। घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल एवं एक चाकू भी जब्त किया गया है।*
*कानूनी शिकंजा:* *पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 305(a), 112(1) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।*
*सराहनीय भूमिका:* *उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि कौशल सिदार, रामदुलार साहू, सुनील टैगोर प्र.आर. गजाधर पाटनवार, नवीन सिह, सहेत्तर पाटले, आरक्षक रज्जू रात्रे, संदीप सोनंत, टिकेश्वर राठौर, अनुज खरे, सुमित श्रीवास, रोहित साहू, अनिल कुर्मे, रज्जू टण्डन का सराहनीय योगदान रहा।
टिप्पणियाँ