सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सक्ती में 'सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान तेज रेस्टोरेंट-बेकरी के बाद वैक्सीन स्टोर की जांच, 3 बेकरी को नोटिस, कोल्ड चेन पर भी नजर


_04 मई 2026, सक्ती_  
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_  

*छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर सक्ती जिले में 27 अप्रैल से 11 मई तक "सही दवा-शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार" थीम पर चल रहे 15 दिवसीय विशेष सघन जांच अभियान के तहत खाद्य के साथ औषधि की जांच भी तेज हो गई है।* कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के आदेश पर अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा के नेतृत्व में संयुक्त जांच दल लगातार कार्रवाई कर रहा है।

*पहला चरण- फूड सेफ्टी:* *संयुक्त जांच दल ने सक्ती के मारवाड़ी भोजनालय, ज़ोरको कैफे, अभिलाषा रेस्टोरेंट, साजन होटल एवं होटल हिमालय का निरीक्षण किया* और साफ-सफाई के निर्देश दिए। *नटराज बेकरी, संगीता स्वीट्स एंड बेकरी, टेस्टी टेल्स को पानी जांच रिपोर्ट, मेडिकल जांच रिपोर्ट तथा पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया।* इस दल में *खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य व निखिलेश साहू के साथ सक्ती पुलिस प्रशासन शामिल रहे।*

*दूसरा चरण- दवा और वैक्सीन:* *इसी प्रकार इस अभियान में औषधि विभाग के द्वितीय चरण में औषधि प्रकोष्ठ की टीम द्वारा जिला सक्ती में जिला कोल्ड चैन स्टोर एवं बाराद्वार अस्पताल में संचालित वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण किया गया।* टीम ने *अस्पतालों में वैक्सीन के रख रखाव एवं अभिलेखों का परीक्षण किया एवं साफ सफाई, पावर बैक-अप सम्बन्धी आवश्यक निर्देश दिए गये।* 

*कौन थे जांच दल में:* *इस दल में जिला सहायक संचालक पियूष जायसवाल, और औषधि निरीक्षक दुर्गेश कैवर्त व भुनेश्वर मोहले उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...