सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामुदायिक भवन का लोकार्पणः वार्ड क्रमांक 6 में 50 लाख रुपए की लागत से बना आधुनिक परिसर**स्थानीय सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा भवन-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी:-*युवाओं के लिए नालंदा परिसर, बेटियों के लिए नव गुरुकुल सहित कई पहलें जारी



साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार :- रायगढ़, 3 मई 2026/ वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 6 में अधोसंरचना मद से निर्मित 50 लाख रुपए की लागत वाले सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने वार्डवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह भवन क्षेत्र के लोगों के लिए सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि रायगढ़ की जनता ने उन्हें जो अपार विश्वास और आशीर्वाद दिया है, उसे विकास कार्यों के माध्यम से लौटाना उनका नैतिक दायित्व है।
            वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि शहर में अधोसंरचना एवं जनसुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। रायगढ़ में कला महाविद्यालय, उद्यानिकी महाविद्यालय, फिजियोथेरेपी महाविद्यालय, प्रयास विद्यालय, स्विमिंग पूल, शहर के विभिन्न स्थानों पर ऑक्सीजोन, सड़कों एवं पुल-पुलियों का निर्माण तथा गजमार पहाड़ी और बाल समुंद तालाब का सौंदर्यीकरण जैसे अनेक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, आरसीसी नाली एवं बीटी सड़कों का निर्माण भी प्रगति पर है।
            वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि राज्य में बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रदेश के 22 स्थानों पर नालंदा परिसर स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें रायगढ़ का नालंदा परिसर लगभग 40 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा है। इसके साथ ही बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नव गुरुकुल संचालित किया जा रहा है, जिससे उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण मिल सके। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए शासन, प्रशासन और नागरिकों को मिलकर निरंतर प्रयास करना होगा। इस अवसर पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, गुरूपाल भल्ला, श्री श्रीकांत सोमावार, सुरेश गोयल, श्री विकास केडिया, श्रीमती पूनम सोलंकी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...