सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

7 साल 7 महीने में अद्वितीय सफ़लता!” — नन्ही प्रतिभा ने 5वीं पास कर रचा इतिहास, 91% के साथ बनी छत्तीसगढ़ की सबसे कम उम्र की टॉपर









संवाददाता - संतोष कुमार चौहान 

साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा 


छत्तीसगढ़

जहां बच्चे इस उम्र में ठीक से कॉपी-किताब पकड़ना सीखते हैं, वहीं अमरदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैलूंगा जिला रायगढ़ में अध्ययनरत कुमारी ओजस्वी चतुर्वेदी पिता जीतेंद्र कुमार चतुर्वेदी कक्षा दूसरी की इस नन्ही होनहार छात्रा ने सिर्फ 7 साल 7 महीने की उम्र में कक्षा पांचवी पास कर ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे सुनकर शिक्षा जगत भी हैरान रह गया है।

 इतिहास रचते हुए यह छात्रा बनी प्रदेश की सबसे कम उम्र में 5वीं पास करने वाली बच्ची, और वो भी 91% अंकों के साथ!

 खास बात — मिली थी विशेष अनुमति


इस असाधारण उपलब्धि के पीछे सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि शिक्षा विभाग से ली गई विशेष अनुमति भी अहम रही। ज़िला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर के वी राव ने बच्ची की प्रतिभा को पहचान कर दी परीक्षा में बैठने की विशेष अनुमति। नियमित अध्ययन और सीखने की जिज्ञासा को बनाए रखते हुए लैलूंगा जिला रायगढ़ का नाम पूरे छत्तीसगढ़ में रौशन किया है।



 यूट्यूब पर भी छाई नन्ही गुरु!


सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, यह बच्ची आज YouTube चैनल के माध्यम से सभी विषयों पर लेक्चर देकर हजारों बच्चों को पढ़ा रही है।

कम उम्र में इतनी पकड़ और आत्मविश्वास—ये अपने आप में एक मिसाल बन चुका है।



 वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी तक पहुंचे हुनर के चर्चे ~


इस होनहार की प्रतिभा का लोहा अब बड़े-बड़े लोग भी मान चुके हैं।

 माननीय वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी द्वारा ओजस्वी चतुर्वेदी को विशेष मार्गदर्शन और आशीर्वाद भी मिल चुका है, जो इस उपलब्धि को और भी खास बना देता है।


 बवाल सवाल — क्या अब बदलेगा शिक्षा का पैमाना?


पिता ने बनाया खुला आसमान प्रोजेक्ट ~

ओजस्वी चतुर्वेदी के पिता श्री जितेंद्र कुमार चतुर्वेदी व्याख्याता के पद पर लैलूंगा ब्लाक में कार्यरत है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री युवा केंद्र लैलूंगा के प्रभारी रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नया करने के लिए खुला आसमान प्रोजेक्ट बनाया गया है। इस प्रोजेक्ट में बच्चों की प्रतिभा और आई क्यू के आधार पर सीखने की प्रतिभा को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा ऐसा उनका मानना है। इस प्रोजेक्ट पर पहला प्रयोग अपनी बच्ची पर वह खुद कर रहे हैं। जिसका उदाहरण आप सबके सामने है। ओजस्वी चतुर्वेदी पिता जितेंद्र कुमार चतुर्वेदी वार्ड नंबर 2 जुनाडीह लैलूंगा के निवासी है।

ओजस्वी के पिताजी ने अपनी बेटी की सफलता शिक्षा विभाग को समर्पित की है और ऐसे ही प्रतिभाशाली बच्चों को आगे लाने के लिए प्रयास करने का निर्णय लिया है।



एक लाइन में कहानी


“नन्ही उम्र, बड़ा धमाका — 7 साल की बच्ची ने 5वीं पास कर पूरे छत्तीसगढ़ को कर दिया गौरवान्वित!”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...