सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 90 से अधिक निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की ली गई परेड ,अपराधों से दूर रहने दी गई स्पष्ट चेतावनी

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 90 से अधिक निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की ली गई परेड ,अपराधों से दूर रहने दी गई स्पष्ट चेतावनी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने दी निगरानी एवं गुंडा बदमाशों को कड़ी चेतावनी
अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की दी गई समझाइश
दोबारा अपराध करने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी
कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत लगातार सख्त एवं संगठित कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा में जिलेभर के 90 से अधिक निगरानी बदमाश एवं गुंडा बदमाशों की विशेष परेड आयोजित की गई। इस दौरान सभी बदमाशों की उपस्थिति दर्ज कराई गई तथा उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली गई।

परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा  लखन पटले द्वारा सभी निगरानी एवं गुंडा बदमाशों को कड़ी हिदायत देते हुए अपराध से दूर रहने, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानजनक जीवन व्यतीत करने की समझाइश दी गई।

उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही सभी बदमाशों को अपनी गतिविधियों में सुधार लाकर वैधानिक जीवन अपनाने की नसीहत दी गई।

कोरबा पुलिस द्वारा प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर एवं निगरानी बदमाश की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। थाना एवं चौकी स्तर पर पुलिस कर्मियों को उनकी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्राप्त कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

कोरबा पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों पर अंकुश लगाना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपराध की दुनिया छोड़कर समाज की मुख्यधारा में वापस जोड़ना भी है, ताकि जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण कायम रखा जा सके।

इस प्रकार की सतत निगरानी एवं योजनाबद्ध कार्यवाही से जिले में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।
🚨कोरबा पुलिस की अपील 
आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, असामाजिक गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल-112 में दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...