सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनगणना की जमीनी हकीकत जानने गांव पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों से सीधे पूछे सवालग्राम खोपा में घर-घर पहुंचे एस. जयवर्धन, बोले- सही आंकड़े ही तय करेंगे योजनाओं की दिशा

संवाददाता रामकुमार प्रजापति 


जिले में चल रहे जनगणना कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेने कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन शुक्रवार को भैयाथान विकासखंड के ग्राम खोपा पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गांव में पैदल भ्रमण कर घर-घर जाकर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर दर्ज की जा रही जानकारी का सत्यापन भी किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जनगणना कर्मचारियों से परिवारों की संख्या, सदस्यों का विवरण, आजीविका, सामाजिक स्थिति एवं अन्य जरूरी जानकारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही कई घरों में पहुंचकर ग्रामीणों से पूछा कि कर्मचारियों द्वारा किस प्रकार जानकारी ली जा रही है और क्या सभी विवरण सही तरीके से दर्ज किए जा रहे हैं।
कलेक्टर ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की आधारशिला है। यदि आंकड़े सही और पारदर्शी होंगे तो शासन की योजनाओं का लाभ सही पात्र लोगों तक आसानी से पहुंच सकेगा। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी परिवार की जानकारी छूटनी नहीं चाहिए और पूरी गंभीरता के साथ कार्य किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही, जल्दबाजी या त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मचारी तय समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें और जानकारी दर्ज करते समय पूरी सतर्कता बरतें। कलेक्टर ने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे सही जानकारी देकर प्रशासन का सहयोग करें।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कर्मचारियों को आम नागरिकों के साथ विनम्र व्यवहार रखने और धैर्यपूर्वक जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को प्रक्रिया की जानकारी देकर विश्वास के साथ कार्य किया जाए, ताकि जनगणना पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ संपन्न हो सके।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भैयाथान, तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनगणना कार्य में लगे कर्मचारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ मामले में जूटमिल पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, डकैती की धाराओं के तहत पांच आरोपी गिरफ्तार

       27 अप्रैल, रायगढ़ । थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड स्थित ट्रांसपोर्ट ऑफिस में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ की घटना पर जूटमिल पुलिस ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर डकैती सहित गंभीर धाराओं में रिमांड पर भेजा है। एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी  अनिल सोनी, सीएसपी  मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर की गई इस कार्रवाई में वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।            प्रार्थी उपेंद्र सिंह (60 साल) निवासी कैदीमुड़ा ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अप्रैल की शाम वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी रास्ते में खड़ी कार को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। प्रार्थी बचाने के लिए अपने आफिस की ओर भागा, जहां पीछा करते उनके आफिस पहुंचे और आरोपियों ने प्रार्थी के स्टाफ के साथ भी मारपीट की, ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की और कर्मचारी ब...

जॉब दिलाने के बहाने महिला और नाबालिग से छेड़खानी, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को कार सहित दबोचा

        26 अप्रैल, रायगढ़। जॉब दिलाने के नाम पर महिला और नाबालिग को झांसे में लेकर छेड़खानी करने वाले आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना घरघोड़ा पुलिस ने *आरोपी सुरेन्द्र बेहरा पिता मिनकेतन बेहरा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम रायकेरा थाना घरघोड़ा* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।          के संबंध में 24 अप्रैल को नाबालिग पीड़िता (15 साल) द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी भाभी (30 साल) को 16 अप्रैल को एक अज्ञात युवक ने मोबाइल पर कॉल कर स्वयं को “विजय” बताकर रायगढ़ की कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और छेड़खानी की ।                       बालिका ने बताया कि इसकी भाभी के मोबाइल पर दिनांक 16.04.2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके बताया कि उसका नाम विजय है और वह रायगढ़ की कंपनियों में काम दिलाता है, तब इसकी भ...