सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिक्षा जागरूकता हेतु दिव्यांगों का जत्था काँकेर से गुज़रा, जन सहयोग संस्था ने स्वागत किया*,,,,,

बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर


काँकेर । छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव का विषय है कि लोगों में शिक्षा के महत्व तथा जागरूकता हेतु प्रदेश के दिव्यांगों का जत्था बाइक रैली के रूप में घड़ी चौक रायपुर से बस्तर दंतेश्वरी माई मंदिर तक के लिए चल पड़ा है। भीषण गर्मी में लगभग 616 किलोमीटर की यात्रा करने वाले इन दिव्यांगों का साहस प्रशंसनीय है। दिव्यांगों के लिए कड़ी धूप में बाइक चलाना कितना मुश्क़िल काम होता होगा ,यह सोच कर ही इन लोगों के प्रति श्रद्धा उमड़ पड़ती है। उनकी संस्था का नाम "ईगल स्पेशली एबिल्ड राइडर्स " है, जिसके कोऑर्डिनेटर जी, संदीप कुमार हैं। जत्थे में इनके सहित कुल 32 दिव्यांग हैं, जो अपना आधा रास्ता तय कर चुके हैं और अब भी उनके हौसले बुलंद हैं। कोऑर्डिनेटर संदीप कुमार का पत्र "जन सहयोग संस्था" के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को कल प्राप्त हुआ था और रात्रि में दिव्यांगों की बाइक रैली पहुंच गई । काँकेर पहुंचने पर उनका स्वागत ,सत्कार "जन सहयोग" के सदस्यों तथा भूतपूर्व सैनिक द्वारा किया गया। उनके रहने की व्यवस्था गुजराती सामुदायिक भवन में की गई । रात्रि में भोजन आदि का प्रबंध भी "जन-- सहयोग" द्वारा वहीं किया गया और सवेरे 7:00 बजे दिव्यांगों की इस बाइक रैली को चाय नाश्ता आदि देकर शहर की सीमा, कृषि विभाग परिसर तक भारत माता की जय के नारे लगाते हुए विदा किया गया। इस कार्यक्रम मैं पुलिस विभागवालों ने भी सहयोग दिया , जिनके नाम इस प्रकार हैं ,सुरेंद्र मानिकपुरी इंस्पेक्टर, शिवकुमार बेसरे, प्रधान आरक्षक तथा संतोष मरकाम आरक्षक, जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा भूतपूर्व सैनिक टी के जैन, वरिष्ठ समाजसेवी प्रवीण कुमार गुप्ता,मनोज कुमार दुबे, राजेश कुमार चौहान इत्यादि ने स्वागत, सत्कार तथा अन्य प्रबंधों में अत्यंत परिश्रम पूर्वक उल्लेखनीय सेवा प्रदान की, जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। दिव्यांगों के कोऑर्डिनेटर जीसंदीप कुमार ने बताया कि यात्रा 3 मई से प्रारंभ होकर 5 मई को समाप्त होगी और उस दिन काँकेर से पुन:वापसी यात्रा में माई जी का प्रसाद "जन सहयोग" अध्यक्ष को देते हुए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...